Categories: Faridabad

इस जिले में 10 साल पुराने वाहन की होगी धड़ पकड़,ट्रैफिक पुलिस ने बनाया गाड़ी उठाने वालो का दस्ता

शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अब पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है पुलिस उपायुक्त राजीव अरोड़ा ने जिले के सभी थाना व चौकी जिले के प्रभारियों को 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराना पेट्रोल वाहनों को जब्त करने का टारगेट दिया है।

सभी थाना व चौकी प्रभारियों इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस के सभी जोनल ऑफिसर उसको भी टारगेट दिया गया है।

इस जिले में 10 साल पुराने वाहन की होगी धड़ पकड़,ट्रैफिक पुलिस ने बनाया गाड़ी उठाने वालो का दस्ता

आयुक्त के आदेशों के मुताबिक अब प्रत्येक थाने में रोजाना तीन व चौकी में दो वाहन जब्त करने हैं इसी तरह 1 सप्ताह के भीतर ट्रैफिक विभाग सो वाहनों को जब्त करेगा।

मंगलवार को जिले के 30 से ज्यादा वाहन जब्त कर ली गए हैं शहर में सभी जगह नाके लगाकर पुराने वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है डीसीपी ट्रैफिक सुरेश कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार दिल्ली एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों की पूरी तरह से रोक लगी हुई है।

पुराने वाहनों को पहले भी जब्त किया जा रहा था। प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही इस पर विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं इसके तहत ज्यादा से ज्यादा वाहन जब्त करने हैं।

ट्रैफिक व थाना पुलिस की सबसे ज्यादा नजर जुगाड तकनीक से बनाए गए वाहनों पर है।इसके अलावा पुराने के रडार पर है।पुलिस का मानना है की पुरानी मोटोसाइकिल या स्कूटर को कटकर बनाए गए वाहन हर सूरत में खतरा है।

इनके ऊपर कोई नंबर प्लेट नही होती।ये ट्रैफिक नियमों के मापदंड को भी पूरा नहीं करते। पुराने होने के कारण इनके पास कोई डॉक्यूमेंट भी नही होते।इन्हे नाबालिक बच्चे भी चलाते घूमते है।इसके साथ ही पुराने ऑटो सबसे ज्यादा धुआं करते है।

डीजल के पुराने ऑटो अब ग्रामीण इलाके में ज्यादा है।वहा भी अब इन पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है।पुलिस विभाग पुराने वाहनों की कीमत से ज्यादा का चालान करने में भी गुरेज नहीं कर रहा है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago