Categories: Featured

साहब! भैंस दूध नहीं दे रही, पुलिस दुहाने में करे मदद, अजीब शिकायत लेकर थाने पहुंचा व्यक्ति

ऐसे मामले कई सामने आते हैं जिन्हें सुनकर यकीन नहीं होता है। देश में देश भक्ति जनसेवा यह नारा पुलिस के लिए अब परेशानियों से का सबब बनता जा रहा है। लोग अब अजीबो-गरीब शिकायते लेकर थाने पहुंचने लगे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले से सामने आया है।जहां एक आदमी अपनी भैंस को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगाने थाने पहुंच गया।

पुलिस भी मामले को सुनकर हैरत में पड़ गयी। उसकी अपील सुनकर पुलिस को भी समझ नहीं आया कि अब वह मदद करें तो कैसे? यह काफी अनोखा मामला था।

man took his buffalo to police station for not giving milk asked for help Bhind mpgs | साहब! भैंस दूध नहीं दे रही, पुलिस दुहाने में करे मदद, अजीब शिकायत लेकर थानेman took his buffalo to police station for not giving milk asked for help Bhind mpgs | साहब! भैंस दूध नहीं दे रही, पुलिस दुहाने में करे मदद, अजीब शिकायत लेकर थाने

किसी ने पहली बार पुलिस को यह सोचने पर मजबूर किया कि आखिर किया तो क्या किया जाए। दरअसल, यह मामला नयागांव का है। जहां गांव के ही बाबूलाल जाटव नाम का व्यक्ति अपनी भैंस से परेशान है और पुलिस से मदद मांग रहा है। दरअसल उसकी भैंस कुछ दिनों से दूध नहीं दे रही ही थी। इस बात से परेशान होकर बाबूलाल पुलिस से मदद लेने थाने में पहुंच गया।

उसने अपनी समस्या को लेकर पुलिस को एक आवेदन दिया और उसके कुछ देर बाद अपनी भैंस लेकर ही थाने पर पहुंच गया। बाबूलाल ने पुलिस से कहा कि भैंस दुहाने में मेरी मदद कर दो। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने भी उसे मदद करने का आश्वासन दिया है। व्यक्ति को उम्मीद है कि जल्द ही उसकी भैंस दूध देने लगेगी।

यह मामला काफी चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मामले पर डीएसपी ने बताया कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त तो नहीं था, लेकिन बहुत भोलाभाला था।

Om Sethi

Published by
Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा में ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

हरियाणा में ग्रुप डी के कर्मचारियों के लिए बेहद खुशी की खबर सामने आ रही…

15 hours ago

हरियाणा के इस जिले में बड़ी कार्यवाही, लोगों के घरों में मिला कूड़ा तो होगा बड़ा चालान

यदि आप हरियाणा के गुरुग्राम से है तो आपके जितने भी खाली प्लॉट या परिसर…

16 hours ago

हरियाणा सरकार का पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, सरकारी नौकरी में मिलेगी जगह

हरियाणा सरकार द्वारा रिटायर्ड अग्नि वीरों पर एक बड़ा फैसला लिया गया है जिसमें पूर्व…

16 hours ago

फरीदाबाद की यह सड़क बन रही हादसों की बड़ी वजह, इस सोसाइटी के लोग हो रहे शिकार

फरीदाबाद में टूटी सड़कों का कोई भी इलाज नहीं किया जा रहा है। कहीं पर…

17 hours ago

फरीदाबाद में नगर निगम ने की विशेष पहल की शुरुआत, जनता की समस्याओं का तुरंत होगा निवारण

फरीदाबाद में नगर निगम द्वारा एक विशेष पहल की गई है दरअसल जनता से धरातल…

17 hours ago

फरीदाबाद में फिर धंसी सड़क और पलट गया सवारियों से भरा ऑटो, जानें पूरी खबर

फरीदाबाद में लगातार सड़क धसने के मामले बढ़ते जा रहे हैं पिछले दो हफ्तों में…

18 hours ago