महाराष्ट्र में इंसानियत हुई शर्मसार राज्य के बीड जिले से एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के साथ पुलिसकर्मी सहित 400 लोगों ने दुष्कर्म किया। करीब छः महीने के तक आरोपी नाबालिग का शोषण करते रहे, जिससे वह गर्भवती हो गई। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की मां का लगभग दो साल पहले ही निधन हो गया था, जिसके बाद उसके पिता ने उसकी शादी जबरन एक आदमी से करा दी थी।
शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे तंग करने लगे, उसके साथ मारपीट भी करते थे। इन सब से परेशान होकर वह वापिस अपने पिता के घर आ गई।
नौकरी की जगह शुरू हुआ नाबालिग का शोषण
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। जिसकी वजह से वह अपने घर वापस लौट आई। वापसी के कुछ दिनों के बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगाई शहर चली गई। यहां दो लोगों ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद जब उसने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, तो एक पुलिसकर्मी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
छः महीने तक हुआ यौन शोषण
पीड़िता का कहना है कि करीब 400 लोगों ने छः महीने तक उसका यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत नाबालिग की शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग को नौकरी दिलाने के नाम पर उसका यौन शोषण किया गया था।
वेलफेयर कमेटी के सामने पीड़िता ने किया दर्द बयां
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दिए अपने बयान में नाबालिग ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पति हर रोज बिना किसी बात के उसकी पिटाई करता था। इस वजह से वह वापस अपने पिता के घर लौट आई थी।
चूंकि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए वो नौकरी की तलाश कर रही थी, तभी दो लोगों ने उसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद करीब छः महीने तक ये सिलसिला यूं ही चलता रहा और 400 लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…