Categories: CrimeInternational

भाई निकला हैवान, इतनी सी बात पर दो बहनों को 8वीं मंजिल से फेंका नीचे

भाई-बहन में जितने लड़ाई-झगड़े होते है उतना ही वे प्यार भी करते है। भाई-बहनों के बीच छोटी-मोटी तकरार रूठना-मनाना एक–दूसरे को चिढ़ाना लगा रहता है। कभी-कभी लड़ाई इतनी हो जाती है कि एक–दूसरे के साथ मार-पीट भी करते हैं। वहीं दूसरे ही पल साथ हँसते खेलते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे भाई के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी छोटी बहनों से परेशान होकर उन्हें बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया।

रूस में एक शख्स ने अपनी दो बहनों को आठवीं मंजिल से नीचे फेंक कर मार डाला। आरोप है कि दोनों लड़कियां काफी शोर कर रही थीं, इसलिए शख्स ने उन्हें बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

भाई निकला हैवान, इतनी सी बात पर दो बहनों को 8वीं मंजिल से फेंका नीचे

हैलोवीन पर एक रिहायशी घर से गिरने से दो लड़कियों की मौत हो गई है। एक लड़की की उम्र 9 साल वहीं दूसरी 14 साल की थी। किराए के फ्लैट में रहने वाले 23 वर्षीय ओचुर संचेत को बच्चियों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

लड़कियां फ्लैट में इतना शोर कर रही थीं कि संचेत भड़क गया। उसने उन्हें आठवीं मंजिल से खिड़की से बाहर फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि संचेत ने दो नाबालिग बहनों को इमारत से नीचे फेंकने की बात कबूल की है। एक बहन की 80 फीट से नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी की अस्पताल में।

जानकारी के अनुसार काजाइल के एक रिहायशी इलाके में घटना के समय पड़ोसियों ने भीषण चीखें सुनीं। फ्लैट की खिड़की टूटी हुई थी। जिससे बच्चियों को नीचे उतारा गया। मृतक बच्चियों की मां रात की पाली में एक कैफे में काम कर रही थी, घटना के वक्त वह घर पर नहीं थी।

संचेत कार चोरी के आरोप में पहले भी पुलिस के रडार पर था लेकिन इस हत्या के बाद उसे 2 महीने के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और अदालत में सुनवाई भी चल रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago