Categories: Faridabad

हरियाणा: पतियों ने लगाई पुलिस से गुहार, पत्नी ने जीना कर दिया दुश्वार

अक्सर आपने यही सुना होगा कि महिला के पति या ससुरालवालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया। मारपीट से लेकर दहेज, उत्पीड़न, शोषण और अन्य संगीन आरोप आपने पतियों पर लगते हुए देखें हैं। लेकिन आप सभी लोग यह सुनकर हैरान रह जाएंगे कि आजकल तो पति भी पत्नियों के शोषण का शिकार हो रहे हैं। जो थानों में पहुंचकर पत्नियों से बचाने की गुहार लगा रहे हैं। जिले के महिला थाना समेत अन्य थानों में पिछले 4 महीनों में ऐसे करीब 15 मामले सामने आए हैं। जिसमें कुछ पतियों ने अपनी पत्नियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। किसी ने पुलिस से गुहार की है कि उसकी पत्नी उसे और बच्चों को समय नहीं देती।

ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा काउंसलिंग करके पति व पत्नी के बीच हुए विवाद को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जिस तरह से दंपतियों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो रहा है, यह एक चिंता का विषय है।

हरियाणा: पतियों ने लगाई पुलिस से गुहार, पत्नी ने जीना कर दिया दुश्वार

छोटी-छोटी बातों पर पत्नियां करती है मारपीट

वहीं पिछले महीने शहर के खोखराकोट निवासी एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शुरुआती दिनों में तो सब कुछ ठीक-ठाक था लेकिन अब पत्नी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी है। अक्सर उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ मारपीट करती रहती है जिससे वह काफी तंग आ चुका है।

हालांकि उसने मायके वालों को भी इस बारे में बताया है लेकिन वह भी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। वह पत्नी से अलग होना चाहता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों को बुलाया और दोनों में सुलह कराने के लिए फिलहाल पुलिस उनकी काउंसलिंग कर रही है।

पूरे दिन मोबाइल में व्यस्त रहती है पत्नी

वहीं महम निवासी 35 वर्षीय युवक ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, सुबह ड्यूटी पर जाता है और शाम को वापस लोटता है। उसकी पत्नी हर समय मोबाइल में ही व्यस्त रहती है, उसे और बच्चों को बिल्कुल भी समय नहीं देती। हर समय अपने मायके वालों से फोन पर बात करती रहती है। इसकी वजह से अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते हैं। वह अपनी पत्नी से अलग रहना चाहता है।

पति का जीना कर रखा था दुश्वार

करीब 10 दिन पहले गांधी कैंप का रहने वाला युवक शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। उसने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी ने उसका जीना दुश्वार कर रखा है। दिन में वह मजदूरी करता है और सुबह-शाम उसकी पत्नी उससे घर का काम करवाती है।

अब वह अपनी पत्नी से परेशान हो चुका है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पत्नी को बुलाया। पत्नी ने पुलिस की फटकार के बाद अपनी गलती मानी जिसके बाद पुलिस ने  दोनों को वापस घर भेज दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago