Categories: Special

राखी सावंत ने कैसे किया, सुशांत के पुनर्जन्म में उनकी मां बनने का दावा

राखी सावंत ने कैसे किया, सुशांत के पुनर्जन्म में उनकी मां बनने का दावा :- भाई-भतीजावाद (नेप्टिस्म) के आगे हमेशा से टैलेंट पीछे रहा है | युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले को अभी एक हफ्ता ही हुआ है। सुशांत की अचानक हुई इस दुख भरी मौत से अब तक उनके दोस्त और फैंस बहार नहीं आ पाए हैं।

देश की जनता ये जानना चाहती है कि उन्होंने ये कदम आखिर क्यों उठाया। खुद से लड़कर जो जीता है अक्सर वही हीरो बनता है लेकिंन कुछ मजबूरियां ज़रूर आ जाती हैं, जिनके आगे लोग हार मान जाते हैं, लेकिन हौसला और भरोसा रखा जाए तो सबकुछ संभव है .

राखी सावंत ने कैसे किया, सुशांत के पुनर्जन्म में उनकी मां बनने का दावा

बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत उनके सपने में आए हैं और उनसे बात की है।

राखी सावंत की छवि के बारे में सभी को पता है, अपनी उलटी-सीधी बातों और बेतुके वीडियो को लेकर वह अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। राखी कब क्या कर जाएं या कब क्या कह दें कोई बरोसा नहीं है। कई दिनों से वह चर्चाओं से दूर थीं।

लेकिन राखी यह ज्यादा दिन तक कैसे सेह सकती थीं । राखी ने इस बार तो ऐसी बात कह दी है जिससे सुशांत के फैंस और परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। राखी ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या करने के बाद उनके सपने में आए थे।

सोशल मीडिया पर राखी की सैकड़ों ऐसी वीडियो हैं जिन्हे देख कर सिर्फ बेवकूफी ही कहा जा सकता है | राखी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो के जरिए राखी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कुछ ऐसा दावा किया है जिसे सुन सभी लोग हैरान रह जाएंगे। राखी इस वीडियो में कहती हुई दिख रही हैं कि, ‘रात को मैं सो रही थी और अचानक जोर का झटका लगा। मैंने पूछा-कौन है? तो आवाज आई- मैं सुशांत।

क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि सुशांत मेरे सपने में आए और कहा कि मैं फिर से जन्म ले रहा हूं। मेरे फैन्स को बोलो मैं फिर से जन्म ले रहा हूं।’

इतना ही नहीं आगे तो राखी ने सभी हदें पार कर दीं उन्होंने आगे कहा कि सपने में ‘मैंने कहा- कैसे? तो उन्होंने कहा मैं तुम्हे बहुत जल्द बताऊंगा।

मैंने कहा कि नहीं मुझे बताओ। तो सुशांत ने कहा, ‘राखी तुम शादी करोगी और मैं तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा।’ राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर फैंस काफी गुस्सा जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी की मौत हुई है उसके ऊपर इस तरह का मजाक करना ठीक नहीं हैं।

आपको बता दें कि सुशांत ने बीती 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी किसी को कुछ भी नहीं पता है। सुशांत की आत्महत्या मामले में अब पुलिस जांच कर रही हैं। जिसके लिए सुशांत के करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Written by – Om Sethi

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago