Categories: FaridabadGovernment

फरीदाबाद वासियों के लिए परेशानी का सबब बना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, सेक्टरों का सीवरेज सिस्टम चरमराया

फरीदाबाद में चल रही देश की सबसे बड़ी परियोजना दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे हाईवे के निर्माण से जहां लाखों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही थी वही इस परियोजना से फरीदाबाद के लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है ।आपको बता दें कि दिल्ली से प्रारंभ होकर मुंबई तक जाने वाली इस परियोजना को लेकर फरीदाबाद में भी बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहे हैं ।

इस निर्माण कार्य से जहां आवागमन में लोगों को परेशानी होती है तो वही बाईपास पर कई सीवर लाइनें पंचर कर दी गई है।

फरीदाबाद वासियों के लिए परेशानी का सबब बना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, सेक्टरों का सीवरेज सिस्टम चरमराया

इन लाइनों के टूटने की वजह से फरीदाबाद के साथ सटे कई सेक्टरों में लोगों को काफी समस्याएं झेलनी पड़ रही है आपको बता दें कि यह एक्सप्रेस वे दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा के फरीदाबाद बल्लभगढ़ से होते हुए मुंबई तक बनाया जा रहा है इसके लिए फरीदाबाद में बिजली के खंबे शिफ्ट किए जा रहे हैं और बिजली की लाइनों को हटाया जा रहा है कई पुलों के निर्माण कार्य की योजना इसके अंतर्गत आती है इस निर्माण कार्य की वजह से ही कई स्थानों पर सीवर लाइनों के टूटने की शिकायत मिल रही है ।

इसकी वजह से काफी सेक्टर वासी परेशान है और अपनी समस्या को लेकर आए दिन नगर निगम आते रहते हैं इस एक्सप्रेस-वे के जरिए 12 घंटे का समय दिल्ली से मुंबई पहुंचने तक का दावा किया जा रहा है इसे और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नोएडा एयरपोर्ट से एक्सप्रेस-वे को जोड़ा जा रहा है और यह 6 राज्यों को होते हुए मुंबई पहुंचेगा।

मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

इस रोड के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय स्तर पर अब समस्याएं आनी शुरू हो गई है इस समस्याओं को लेकर हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंगलवार को फरीदाबाद के लघु सचिवालय में प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सभी अधिकारियों को तलब कर लिया।

उनकी बैठक लेते हुए सभी को सख्त हिदायत दी गई कि मुंबई एक्सप्रेस वे की वजह से फरीदाबाद में बल्लभगढ़ में रहने वाले लोगों को कोई भी परेशानी नहीं आनी चाहिए उनके पास लगातार शिकायत पहुंच रही है कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं इसलिए इस बैठक के माध्यम से इन शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दे रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago