Categories: Uncategorized

थाली का बिगड़ रहा है स्वाद, टमाटर के साथ टिंडे भी हुए 100 के पार

आज के समय में हर चीज में महंगाई बढ़ती जा रही है। जिससे लोगो को बहुत परेशानी आ रही है,उन्हे घर चलाने में बहुत सारी दिक्कतें आ रही है।उन्हे समझ नही आ रहा आखिर वो घर चलाए कैसे। पेट्राेल-डीजल और रसाेई गैस ही नहीं बल्कि महंगी सब्जियाें ने भी रसाेई बजट बिगाड़ दिया है।

पिछले कई दिनाें से अकेले टमाटर ने ही लाेगाें की जेब ढीली कर दी है। हाेलसेल रेट 80 रुपए ताे रिटेल प्राइज 100 रुपए तक पहुंच गया। अब एक-दाे दिन में भी थाेड़ा नीचे आकर 80 रुपए रिटेल प्राइज पहुंचा है।

टमाटर लाेगाें की रसाेई से गायब हाेने के साथ-साथ सब्जी मंडी की फड़ियाें व रेहड़ियाें पर भी बहुत कम दिख रहा है। साेमवार काे सिटी अनाज मंडी में भी टमाटर कम देखने काे मिला।

थाली का बिगड़ रहा है स्वाद, टमाटर के साथ टिंडे भी हुए 100 के पार

सिटी नई सब्जी मंडी आढ़ती कंवलजीत सिंह ने बताया कि स्माॅग के कारण प्रदेश में कई जगह टमाटर फसल प्रभावित हुई है। जिससे टमाटर के पाैधे खराब हाे गए। अभी हिमाचल प्रदेश व नासिक से टमाटर आ रहा है। दिसंबर तक धीरे-धीरे लाेकल टमाटर आने से रेट कम हाेगा।

साेमवार काे टमाटर हाेलसेल में 50 से 55 रुपए तक बिका, जबकि रिटेल में प्राइज 15-20 रुपए ऊपर यानि 80-90 रुपए प्रति किलाे तक पहुंच जाता है। शनिवार काे ही हाेलसेल में 80 रुपए प्रति किलाे टमाटर बिका। दूसरा कारण यह भी माना जा रहा है कि दूसरे प्रदेशाें से टमाटर आ रहा है। ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हाेने से रेट पर असर पड़ता है।

कैंट से सब्जी विक्रेता गुलशन ने बताया कि टमाटर के रेट में तेजी है। हिमाचल व नासिक से अभी टमाटर आ रहा है। दिसंबर तक टमाटर सस्ता हाेगा। इसके अलावा भिंडी गुजरात से आ रही है। बींस शिमला पहाड़ी एरिया से आ रही है। ताेरी चंडीगढ़ से आ रही है। इनके रेटाें में भी तेजी है।

इसको देखते हुए तो लगता लोगो को समय में आना पड़ेगा जहां लोग दूध रोटी खाते थे। क्योंकि लोगो के घरों में से धीरे धीरे टमाटर व अन्य महंगी सब्जियां गायब होती जा रही है। हालाकि कहा जा रहा है कि दिसंबर तक सब्जियां सस्ती हो जाएंगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago