Categories: CrimeFeaturedIndia

जी-तोड़ मेहनत कर बनाया अपना आशियाना, गृहप्रवेश पर शानदार पार्टी के बाद पति-पत्‍नी ने कह दिया दुनिया को अलविदा

ख़ुशी के दिन को अक्सर लोगों की नजर लग जाती है। यह नजर सब तबाह कर देती है। लखनऊ में एक दंपती ने जी तोड़ मेहनत कर अपना मकान बनाया लेकिन गुस्‍से और गृहकलह की वजह से एक दिन भी उसमें रहना नसीब न हुआ। गोमतीनगर विस्तार में नए घर में प्रवेश के बाद हुए विवाद से नाराज होकर साधना मिश्रा ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।

पत्नी का शव फंदे से लटकते देख पति श्याम किशोर मिश्र ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह दंपति के शव कमरे में लटकते देख परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव देर शाम आई पोस्टमार्टम से साधना और श्याम किशोर के फांसी लगाने की पुष्टि हुई है।

इस मामले ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। श्याम किशोर मिश्र ने गंगोत्री विहार में नया मकान बनवाया था। परिवार में पत्नी साधना, बेटा अविनाश और बेटी अदिति हैं। श्याम किशोर ने भाई राम किशोर और ब्रज किशोर के साथ मिल कर नया मकान तैयार कराया था। मंगलवार को गृह प्रवेश था। दिन में पूजा के बाद परिवार नए मकान में शिफ्ट हो गया था।

शाम को नया मकान बनवाने की खुशी में दावत थी। जिसमें आर्केस्ट्रा पार्टी भी बुलाई गई थी। श्याम किशोर ने शाम के वक्त शराब पी ली थी। जिसके बाद वह आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ आई डांसरों के साथ नाच रहा था। पत्नी साधना को पति की यह हरकत अच्छी नहीं लगी थी। जिसके कारण वह पति को कमरे में चलने के लिए कह रहीं थीं। लेकिन श्याम किशोर इसके लिए तैयार नहीं था।

एक बार साधना पति को किसी तरह से कमरे में ले गईं थीं। लेकिन वह कुछ ही देर बाद वापस आ गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। देर रात पति से दोबारा से विवाद हुआ था। कमरे में बेटा अविनाश और अदिति भी थे। साधना ने डांट कर सुला दिया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago