Categories: FeaturedUncategorized

हद है करप्शन की… घर की छत-ड्रेनेज पाइप से लाखों की नगदी बरामद

कर्नाटक एंटी करप्शन ब्यूरो ने कलबुर्गी में PWD के एक जूनियर इंजीनियर के घर पर छापा मार कर 54 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों ने 68 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की और एक घर की छत और ड्रेनेज पाइप में रखे 50 लाख रुपये से अधिक नोटों के बंडल बरामद किए।

नोट साड़ियों में भी छिपे हुए मिले हैं। अधिकारियों ने कलबुर्गी में कनिष्ठ अभियंता शांता गौड़ा बिरदार के आवास पर छापेमारी की, जिसमें बाथरूम से लगे घर के ड्रेनेज पाइप के अंदर 13.50 लाख रुपये के करेंसी नोटों के बंडल मिले।

ACB

इंजीनियर ने इसमें से 13 लाख रुपए अपने घर के ड्रेनेज पाइप में छुपा रखे थे। उन्होंने घर की छत से 15 लाख रुपये नगद भी बरामद किए। इस जूनियर इंजीनियर के घर से कुल मिलाकर, 55 लाख रुपये से अधिक बरामद किए गए। टीम लगातार दरवाजा खटखटा रही थी, मगर शांता गौड़ा ने जब 15 मिनट तक अंदर से जवाब नहीं दिया, तब हाई ड्रामा शुरू हो गया।

एसीबी की टीम ने जब पाइप में लोहे की लंबी ब्लेड डाली तो रुपए के बंडल निकलने लगे। अफसरों को बाल्टी लगाकर रुपए इकट्‌ठा करना पड़ा। बाद में दरवाजा खोला गया, तब पता चला कि शांता गौड़ा उस समय अपने बेटे के साथ वॉश बेसिन आउटलेट में नकदी जमा करने में व्यस्त था। टीम को घर में प्रवेश करने के बाद पाइप काटना पड़ा, जिससे 13.50 लाख रुपये नगद जब्त किए।

शांता गौड़ा को अपने पिता से दो एकड़ जमीन विरासत में मिली थी और अब वह 35 एकड़ से ज्यादा जमीन का मालिक है। अधिकारियों ने इसी तरह सकला विभाग के प्रशासक के रूप में कार्यरत एल.सी. नागराज के घर से साड़ियों में छिपाकर रखे गए नोटों के बंडल बरामद किए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago