Categories: HealthUncategorized

एक बार फिर बढ़ रहा है महामारी का कहर, मगर लोग नहीं बरत रहे है सावधानियां

आपको बता दें कि फिर से एक बार महामारी का कहर बढ़ रहा है जिससे हम सभी को बहुत ही सावधान और चौकस रहने की जरूरत है। फरीदाबाद में 3 दिनों से महामारी फिर बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को निजी अस्पताल में उपचाराधीन एक संक्रमित के लिए महामारी जानलेवा भी साबित हुई है।जिले में 5 महीने बाद किसी महामारी संक्रमित की मौत हुई है।

इससे पहले 17 जून को संक्रमित की मौत हुई थी। इसके बाद संक्रमण फिर रफ्तार लगातार कमजोर होती चली गई। अब एक बार फिर से है यह पूरे जोर-शोर से बढ़ रहा है। संक्रमित से हुई मौत ने स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े कर दिए हैं और जो लापरवाही वह बरत रहे थे उसे छोड़कर सावधानी में रहने की जरूरत है क्योंकि बृहस्पतिवार को महामारी के 5 नए मामलों की पुष्टि की गई थी।

एक बार फिर बढ़ रहा है महामारी का कहर, मगर लोग नहीं बरत रहे है सावधानियां

बुधवार को भी 6 मामलों की पुष्टि हुई थी।और उस से 3 दिन पहले भी एक मामला आया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार महामारी के नए मामले संत नगर, सेक्टर-21 व 77 से एक-एक जबकि सेक्टर 28 से 2 मामले आए हैं। जिले में सक्रिय संक्रमितो की संख्या बढ़कर 16 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि सभी होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

वीरवार को जिस संक्रमित की मौत हुई है, स्वास्थ्य विभाग उस व्यक्ति के स्वजनों के भी सैंपल लेने की बात कर रहा है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को 1459 सैंपल लिए गए है। इससे पहले लिए गए सैंपलों में से 1477 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

क्यों बढ़ रही है महामारी:

लोगो ने मास्क लगाना छोड़ दिया है और 2 गज की दूरी को भी खत्म कर दिया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि मास्को लगातार लगाना चाहिए और सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करना चाहिए।कुछ लोगों का कहना है कि जब लोग मास्क नहीं लगाते तो हम कहां से मार्क्स लगाएं।

रोकथाम के लिए यह करे :
मास्क लगाकर घर से बाहर निकले। 2 गज की दूरी बनाए रखें। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर ना जाए। हाथो को बार – बार धोए। सैनिटेजर का इस्तेमाल करे। प्रशासन ने जो भी आदेश दिए है उनका पूर्ण रूप से पालन करे। टिका जरूर लगवाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago