Categories: Faridabad

मासूम की FIR : प्राइमरी का स्टूडेंट थाने जाकर बोला यह लड़का बहुत दिनों से पेंसिल चुरा रहा है, केस करे दर्ज

अभी हाल ही में आंध्र प्रदेश में पुलिस कंप्लेंट में एक ऐसा मामला दर्ज हुआ जिसे सुनकर शायद हर कोई मुस्कुरा उठेगा। बता दे कि प्राइमरी में पढ़ने वाला एक स्टूडेंट अपने साथी की शिकायत करने थाने पहुंच गया। साथ ही उसकी शिकायत में यह था कि लड़का कई दिनों से मेरी पेंसिल चुरा रहा है और अब पुलिस में उसकी शिकायत करने का फैसला किया।

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने प्राइमरी स्कूल के विवाद का वीडियो अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर भी किया। साथ ही अब वह वीडियो बड़े ही धूमधाम से वायरल भी हो रही है और आपको बता दें कि वीडियो में चेक शर्ट पहनने वाला लड़का ग्रीन शर्ट पहनने वाले एक लड़के की तरफ इशारा कर रहा है। साथ ही कह रहा है कि यह लड़का कई दिनों से बिना मेरी इजाजत के मेरी पेंसिल बॉक्स में से पेंसिल चुरा रहा है, वहां पुलिस को इसका सबूत भी देता है और कहता है कि मैंने इसकी शिकायत पुलिस में करने का फैसला किया है आप इस केस को जल्द से जल्द दर्ज कीजिए।

मासूम की FIR : प्राइमरी का स्टूडेंट थाने जाकर बोला यह लड़का बहुत दिनों से पेंसिल चुरा रहा है, केस करे दर्ज

साथ ही आपको बता दे की जब लड़के ने साथी पर केस करने की जिद पर अड़ गया ,तो पुलिस वाले बहुत धीरज से उसकी शिकायत सुनते रहे। लड़का केस पर ही अड़ा रहा तो पुलिस अफसर ने उसको एक बार फ़िर सोचने को कहा कि तुम इसकी गलती पर एक बार फिर सोच लो। साथ ही अगर तुमने केस कर दिया तो उसे जेल जाना पड़ेगा। फिर उसकी जिंदगी बेहद मुश्किल हो जाएगी। इसके बाद दोनों लड़कों का समझौता कराया गया और उनसे हाथ मिलाने को कहा गया। इस दौरान थाने में खड़े दूसरे स्कूली लड़के हंस रहे थे।

आपको बता दें कि समझौते के बाद भी शिकायत करने वाला लड़का केस करने पर अड़ा रहा। उसके बाद पुलिस ने कहा कि हम तुम्हें भरोसा दिलाते हैं कि आगे यह लड़का ऐसा काम नहीं करेगा जिस लड़के की शिकायत की जा रही थी उससे पुलिस ने कहा हम उम्मीद करते हैं, कि अब आगे तुम पढ़ाई पर ध्यान दोगे और तुम दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बन जाएगा।

साथ ही आपको बता दे की ,इस घटना पर आंध्र पुलिस ने एक और ट्वीट किया। लिखा- ये घटना दिखाती है कि इन बच्चों को पुलिस पर कितना भरोसा है, जो समाज के हर वर्ग की समस्या को बेहद दोस्ताना माहौल में सुलझाती है। साथ ही ये घटना पुलिस को और जिम्मेदार बनाती है कि वह पारदर्शिता और जिम्मेदारी से काम करे ताकि लोगों के दरवाजे तक जाकर बेहतर सेवा दे सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago