200 चोरियां कर प्लॉट खरीद, घर बनवाने की कर रहा था तैयारी, शरीफ बनने से पहले दबोचा पुलिस ने!

एक लुटेरे ने गुलेल से गाड़ियों के शीशे तोड़कर इतने रुपये चोरी कर लिए कि फरीदाबाद में 11 लाख का प्लॉट खरीद लिया। क्राइम ब्रांच का दावा है कि शातिर की प्लानिंग थी कि प्लॉट पर मकान बनाने के बाद चोरी के पैसों से अपना पूरा घर बसा लेगा और फिर शरीफ बनकर जिंदगी व्यतीत करेगा। हालांकि इससे पहले ही वह पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

20 नवंबर को गिरफ्तार आरोपी की गुरुवार को रिमांड खत्म हुई, जिसके बाद कोर्ट में पेश कर पुलिस ने फिर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। उसने शहर में इसी साल 50 से ज्यादा गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। उसके खिलाफ पूरे एनसीआर में चोरी के 200 मुकदमे दर्ज  हुए हैं। सिर्फ फरीदाबाद में ही उस पर 24 केस हैं। मूल रूप से बिहार के सीवान का रहने वाला बदमाश पल्ला में पत्नी और 2 बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था।

200 चोरियां कर प्लॉट खरीद, घर बनवाने की कर रहा था तैयारी, शरीफ बनने से पहले दबोचा पुलिस ने!

डीसीपी क्राइम नरेंदर कादियान ने बताया कि आरोपी इम्तियाज उर्फ अरमान को क्राइम ब्रांच-30 की टीम ने पल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के निशाने पर हमेशा महंगी गाड़ियां रहती थीं। वह वारदात को अंजाम देने के लिए वह चोरी की बाइक का इस्तेमाल करता था। उसकी पत्नी दिल्ली में नौकरी करती है।

क्राइम ब्रांच-30 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल राय ने बताया कि आरोपी अपने साथ एक कट्टा रखता था जिससे कि लोग उससे डरे। उसने आईएमटी में एक फैक्ट्री के मालिक की फार्च्यूनर गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग चोरी किया था। बैग में लैपटॉप व लाइसेंसी पिस्टल थी। पीड़ित की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ा है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी से 4 लाख रुपये और 4 लैपटॉप बरामद किए हैं। आरोपी से चोरी की बाइक भी मिली है। क्राइम ब्रांच-30 की टीम ने चोरी के 15 मुकदमों में उसे 2016 में भी गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर आकर वारदात को अंजाम देता रहता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago