Categories: Featured

रेलवे में क्या होता है जंक्शन, टर्मिनस और सेन्ट्रल में अंतर, क्या आप जानते हैं?

भारतीय रेल एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इसपर हर हिंदुस्तानी को गर्व है। देश में रेलवे मंत्रालय के तहत सरकार द्वारा संचालित विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे पटरी 92,081 किलोमीटर में फैली हुई है जो 66,687 किलोमीटर की दूरी को कवर करती है। रेल यात्रा हम सबके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कभी न कभी तो आप भी रेल में बैठे ही होंगे। इसे सबसे अविस्मरणीय रेल कहा जाता है। इसके जरिये आराम से कहीं भी पहुंचा जा सकता है। जब आप सफ़र करते हैं तो आपने देखा होगा कि रास्ते में टर्मिनल, जंक्शन और सेन्ट्रल स्टेशन पड़ते हैं।

रेलवे में क्या होता है जंक्शन, टर्मिनस और सेन्ट्रल में अंतर, क्या आप जानते हैं?

जब आप इनको पड़ते होंगे तो कई सवाल आपके मन में खड़े होते होंगे कि इनके बीच क्या अंतर होता है। रेलवे स्टेशन को मूल रूप से तीन भागों में बांटा गया है, टर्मिनस/टर्मिनल, सेंट्रल, जंक्शन और सिर्फ स्टेशन। टर्मिनस या फिर टर्मिनल, जिसका मतलब होता है ऐसा स्टेशन, जहां से ट्रेन आगे नहीं जाती है। यानी कि जिस दिशा से ट्रेन उस स्टेशन पर पहुंचती है, दूसरी जगह जाने के लिए उसे उसी दिशा में वापस आकर फिर से गुजरनी पड़ती है।

आपके सफर के दौरान भी यह नाम काफी बार आये होंगे। ऐसे ही अगर सेंट्रल की बात करें तो, सेंट्रल स्टेशन का मतलब होता है कि यह शहर का सबसे व्यस्त और सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है। सेंट्रल स्टेशन आमतौर पर बहुत बड़ा होता है और कई ट्रेनें यहां से रोज़ाना गुज़रती हैं। ये भी ज़रूरी नहीं कि किसी शहर में एक से ज़्यादा स्टेशन होने पर वहां कोई सेंट्रल स्टेशन भी हो ही।

तीसरा नाम है जंक्शन। यह नाम काफी आम है रेलवे में। इसका मतलब है कि अगर एक स्टेशन से कम से कम 3 मार्ग निकलते हों तो उस स्टेशन को जंक्शन कहा जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago