Categories: Featured

इस पुलिस वाले को काटने के बाद खुद तड़प-तड़प कर मर गया कोबरा

कोबरा सांप के काटने से इंसान की मौत हो जाती है। बहुत ही ऐसे कम लोग होते हैं जिनकी साँसे बचती हों। क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि, कोबरा सांप ने किसी इंसान को डसा हो और उसके बाद सांप खुद ही तड़प-तड़प कर मर गया हो। ये सुनने में हैरान करने वाला जरूर है लेकिन यह सच है। दरअसल झारखंड में कोबरा सांप ने एक व्यक्ति को काटा और उसके बाद सांप की मौत हो गई।

सांप का नाम सुनते ही डर लगने लग जाता है। जब से यह मामला सामने आया है तब से लोग अधिक डर रहे हैं। दरअसल, यह पूरा मामला झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी गांव का है। बागडेहरी थाना में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर चरण बोपोय सुबह अपनी ड्यूटी के लिए निकल रहे थे।

इस पुलिस वाले को काटने के बाद खुद तड़प-तड़प कर मर गया कोबरा

उन्हें नहीं मालूम था कि आगे क्या होने वाला है। उसी समय एक कोबरा ने उन्हें डस लिया। पुलिसवाले को काटने के बाद सांप बाहर जाने लगा। लेकिन घर से बाहर निकलने के पहले ही वो छटपटाने लगा और मर गया। सांप के मरने के बाद बोपोय थाना गए और फिर वहां से अस्पताल गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि उन पर सांप के काटने का कोई असर नहीं हुआ और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

इस घटना के बारे में जिसको पता चल रहा है उसके होश उड़ रहे हैं। घटना को जानने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है कि आखिर कैसे एक सांप इंसान को काट कर खुद ही मर गया। डॉक्टर्स भी हैरान और परेशान हैं कि आखिर ऐसा हो कैसे गया। ऐसा मामला भारत ही नहीं बल्कि कहा जा सकता है कि दुनिया से पहली बार सामने आया होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago