Categories: Uncategorized

हरियाणा के एएसआई राकेश कुमार बने लोगों के रियल लाइफ बजरंगी भाईजान, अब तक 600 लोगों को मिलवा चुके हैं अपने परिवार से

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के एएसआई राजेश कुमार के प्रयासों और समर्पण भाव की सराहना की है, जिसने गत 5 वर्षों में नेक कार्य करते हुए 600 से अधिक लापता लोगों को ढूंढकर पुनः परिवारों से मिलवाया है।

एक राष्ट्रीय स्तर के प्रकाशन ने हाल ही में अपनी नवीनतम पुस्तक में राजेश की ‘रियूनाइटिंग’ कहानियों को चित्रित किया है।

हरियाणा के एएसआई राकेश कुमार बने लोगों के रियल लाइफ बजरंगी भाईजान, अब तक 600 लोगों को मिलवा चुके हैं अपने परिवार से

एएसआई राजेश ने अब तक दुनिया भर के 20 से अधिक राज्यों और तीन देशों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 600 से अधिक लापता लोगों की खोज कर फिर से परिवारों से मिलवाया है जो किसी न किसी कारण बिछुड़ गए थे।

डीजीपी ने कहा कि राजेश जैसे पुलिस कर्मियों ने जन सेवा करने की तर्ज पर अपने कर्तव्य से आगे बढते हुए सक्रिय पुलिसिंग की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि वर्षों या महीनों के बाद परिवार के एक लापता सदस्य को वापस पाने से ज्यादा उम्मीद या खुशी क्या हो सकती है। उनकी कहानियां निश्चित रूप से ‘बुक ऑफ होप’ के पाठकों के लिए भी प्रेरणादायक होंगी।

उल्लेखनीय है कि गार्जियन, गल्फ न्यूज, एशिया, विभिन्न भारतीय समाचार चैनलों तथा अंतरराष्ट्रीय मीडिया सहित कई उल्लेखनीय व्यक्तित्वों और प्रकाशनों ने राजेश कुमार के नेक कार्यों व सराहनीय प्रयासों को मान्यता दी है।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने भी गत वर्ष ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘‘भारत को ऐसे दयालु और बहादुर पुलिसकर्मियों की जरूरत है। मैंने अभी एएसआई राजेश कुमार से बात की है जो लापता बच्चों को फिर से परिवार से मिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मैंने उनसे कहा- खुद एक पुलिस कांस्टेबल का बेटा होने के नाते, पुलिस की इस तरह के कार्यों से मुझे बहुत गर्व होता है।’’

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago