Categories: Uncategorized

अगर एक बार इस हिल स्टेशन पर गए तो कहीं और जाने का नहीं करेगा मन

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सरकार द्वारा वन, वन्य प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि महामारी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए वन एवं पर्यावरण संरक्षण बहुत आवश्यक है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पंचकूला के मोरनी स्थित नेचर कैंप थापली में वन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

अगर एक बार इस हिल स्टेशन पर गए तो कहीं और जाने का नहीं करेगा मन

इससे पूर्व उन्होंने नेचर कैंप थापली का भ्रमण किया। इस अवसर पर उनके साथ धर्मपत्नी वसंता बंडारू और उनके संबंधी बी जर्नादन रेड्डी और उपायुक्त महावीर कौशिक भी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने कहा कि मोरनी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इसे एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोरनी में एडवेंचर स्पोर्ट्स के शुरू होने से पर्यटकों का रूझान मोरनी की ओर काफी बढ़ा है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है लेकिन इस दिशा में और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा वन, वन्य प्राणी और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये ताकि इस दिशा मे बेहतर परिणाम सामने आएं।

दत्तात्रेय ने कहा कि वन विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में प्रदेश में तीन करोड़ पौधे लगाने का लक्षय निर्धारित किया गया है जिनमें से अब तक दो करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं जो कि एक सराहनीय कार्य है।

उन्होंने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के उप कुलपतियों को निर्देश दिये हैं कि वे विश्वविद्यालयों के परिसरों को हरा-भरा रखें व खाली स्थानों पर पौधारोपण करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago