Categories: India

पुलवामा में सेना और आतंकी की हुई मुठभेड़ ,जाने कितने आतंकी हुए ढेर

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है | पुलवामा के बांदजू इलाके में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है | हालांकि, सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया है | सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन भी शुरु कर दिया गया है |

सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

पुलवामा में सेना और आतंकी की हुई मुठभेड़ ,जाने कितने आतंकी हुए ढेर

कश्मीर जोन के IG विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं इससे पहले जानकारी के अनुसार, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने बांदजू में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था | जैसे ही सुरक्षाबलों ने संदिग्ध स्थान का घेराव किया आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी |


सोमवार को पुलवामा के त्राल सेक्टर के बाटगुंड के सीआरपीएफ कैंप के पास फायरिंग के बीच ग्रेनेड से हमला भी किया गया था | ग्रेनेड हमले से पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने बीती देर रात ढोक डिफेंस कमेटी (डीडीसी) के सदस्य गोपालनाथ को गोली मार दी |

आपको बता दें कि कश्मीर में सुरक्षाबलों के प्रहार से आतंकी बौखलाए हुए हैं वो लगातार सुरक्षाबलों पर हमला कर रहे हैं इससे पहले सोमवार को ही दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरीनाग जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, सुरक्षाबलों को जंगल में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई थी |

अब तक 100 आतंकी ढेर

रविवार को दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया था सबसे पहले सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले में एक आतंकी को मार गिराया | फिर श्रीनगर के जादिबल में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था |


पिछले 4 महीने में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन और अंसार गजवात-उल-हिंद के कई कमांडरों को ढेर किया जा चुका है सुरक्षाबल लगातार कश्मीर घाटी में आतंकियों को ढेर कर रहे हैं इस साल अब तक 100 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं

आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर ग्रेनेड हमला किया लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि गोला शिविर के पास फटा।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा की,” रात करीब साढ़े आठ बजे त्राल क्षेत्र के बाटागुंड में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड दागा।” अधिकारियों के मुताबिक सीआरपीएफ कर्मियों ने इस विस्फोट के बाद हवा में गोलियां चलाईं।

मोस्ट वांटेड आतंकवादी है अशरफ खान

कश्मीर में सक्रिय 10 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में दूसरे नंबर का आतंकी डिवीजनल कमांडर मोहम्मद अशरफ खान उर्फ मौलवी उर्फ गोजरी सोमवार को अनंतनाग जिले के वेरीनाग के जंगल में हुई मुठभेड़ में बच निकला था | मई में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने 10 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची बनाई थी।


सुरक्षाबल और सेना की टीम अब जंगल में उसके पीछे लग गई है। उसके साथ दो और आतंकी भी हैं। इनमें एक आतंकी मुठभेड़ में जख्मी बताया जा रहा है। आतंकियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली है। सेना के एक कमांडो दस्ता भी इस अभियान में शामिल किया गया है जो आतंकियों के पीछे लगा है।

Written by- Prashant K Sonni

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago