फरीदाबाद तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर जो पिछले कुछ दिनों से अपने क्षेत्र की बिजली की समस्या को लेकर चिंतित नजर आएगा इस चिंता को देखते हुए उन्होंने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की ।

यही नहीं चर्चा के दौरान की कुछ तस्वीरें भी पिछले कुछ दिनों पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखी गई जिसमें उन्होंने कहा था कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में अगले 48 घंटे में बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा।
जानकारी के लिए अब आपको बताना चाहेंगे विधायक द्वारा दिए गए समय का समापन हो चुका है लेकिन परेशानियां अभी तक टस से मस नहीं हुई है। बिजली की परेशानी से तिगांव विधानसभा अभी भी पहले के मुकाबले ही परेशान हैं।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कुछ निवासियों से बात करने पर पता चला कि कल रात गई लाइट आज सुबह 3:00 बजे आई और उसके बाद 9:00 बजे वापस जाने के बाद दोपहर 2:00 बजे तक तीन बार बिजली कट चुकी है।
क्षेत्र के निवासियों ने शिकायतें भी दर्ज कराई हैं बिजली विभाग ने आश्वासन भी दिया कि जल्द उनकी परेशानियों का हल होगा इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने भी कहा कि अगले 48 घंटे यानी कि 2 दिनों में उनकी विधानसभा से बिजली की समस्या का समाधान किया जाएगा लेकिन समय सीमा समाप्त हो चुकी है मगर परेशानियों की सीमा बढ़ती जा रही है।
विधायक राजेश नागर द्वारा आश्वासन एक बार फिर विफल होता नजर आया है तिगांव विधानसभा क्षेत्र की बिजली की समस्या से अभी भी लोग परेशान हैं अब देखना यह है कि आखिर इस क्षेत्र को बिजली की समस्या से कौन दूर कर सकेगा ।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…