Categories: International

‘Hair Dye’ के बाद हुआ ऐसा रिएक्शन देखकर डर जाएंगे आप, भूल जाएंगे बालों को कलर करना

अपने बालों को सुंदर दिखाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते स्ट्रेटनिंग, स्मूथनिंग, हेयर डाई आदि का इस्तेमाल करते हैं। कहते हैं कि हेयर कलर करने से बाल चमकदार बनते हैं। इसके अलावा यह आपके सफेद बालों को भी छुपाता है और आपको एकदम नया लुक देता है। लोग मानते हैं कि हेयर डाई आपके बालों को पोषण देने के अलावा इन्हें स्वस्थ भी रखता है। लेकिन हेयर डाई लगाने के बाद इस महिला के साथ जो हुआ, वह जानकर आप कभी गलती से भी हेयर डाई नहीं लगाएंगे।

वेस्ट मिडलैंड के शेल्डन की रहने वाली अनीता बेंटन का चेहरा हेयर डाई लगाने के बाद बर्बाद हो गया। हेयर डाई से उनको ऐसी एलर्जी हुई कि उन्होंने कभी भी हेयर डाई इस्तेमाल न करने की कसम खा ली।

‘Hair Dye’ के बाद हुआ ऐसा रिएक्शन देखकर डर जाएंगे आप, भूल जाएंगे बालों को कलर करना

दरअसल, हेयर डाई लगाने के बाद उनके चेहरे पर बहुत ही भयावह तरीके से सूजन आ गई। इसके अलावा उनके सिर और त्वचा पर लाल, गांठदार दाने निकल आए। 41 साल की अनीता ने बताया कि हेयर डाई लगाने के बाद उनकी आंखें सूज आई थीं और वह चार दिनों तक अस्थायी रूप से अंधी हो गई थीं।

पहले कभी नहीं हुआ रिएक्शन

इस दौरान वह काफी डरी हुई थीं उन्हें लग रहा था कि कहीं उनकी आंखें पूरी तरह से बर्बाद न हो गई हों। अनीता बताती हैं कि साल 2019 से वह हर 6 से 8 हफ्ते में इस हेयर डाई का इस्तेमाल करती रही हैं। इससे पहले उन्हें कभी भी ऐसा कोई रिएक्शन नहीं हुआ था।

10 मिनट बाद जलने लगी खोपड़ी

अनीता ने बताया कि 16 अक्टूबर को जैसे ही उन्होंने हेयर डाई अपने बालों में लगाया उसके ठीक 10 मिनट बाद उनकी खोपड़ी में जलन होने लगी। महिला ने बताया कि अगले दिन उनके बाल उनके सिर से पूरी तरह से चिपक गए थे। जिसकी वजह से वह सारा दिन रोती और चिल्लाती रहीं।

फिर अगले दो दिनों में उनका पूरा मुंह फूल गया था। उनके चेहरे पर इतनी ज्यादा सूजन आ गई थी कि उनकी पलकें तक बंद हो गई थीं जिससे वह देखने में भी असमर्थ हो गई थीं। इस कारण उन्हें एक सप्ताह तक काम से छुट्टी लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भयानक दिख रहा था चेहरा

अनीता ने बताया कि यह इतना भयावह था कि उनके पिता भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे। वहीं उनके बॉस को लगा था कि किसी ने उन्हें बुरी तरह से पीटा है जिससे उनके चेहरे पर इतनी बुरी सूजन आई है। बॉस की बात को गलत साबित करने के लिए उन्हें एलर्जी की दवा की तस्वीरें भेजनी पड़ी थी।

जानकारी के अनुसार महिला ने जब Schwarzkopf कंपनी से संपर्क किया तो उसके प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने एलर्जी के कारणों की पहचान करने के लिए विशेषज्ञ के सहायता की पेशकश की है। इसके अलावा वह सभी लोगों को आगाह करते हैं कि हेयर डाई का इस्तेमाल करने से पहले ‘एलर्जी अलर्ट टेस्ट’ जरूर करवाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago