Categories: Uncategorized

योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव की ‘कोरोनिल’ दवा के बाद लोगों ने लगाई मीम्स की छड़ी।

देशभर के साइंटिस्ट जहाँ कोरोना संक्रमण की वैक्सीन खोजने में जुटे हैं। वहीं मामला धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। कोरोना की वैक्सीन को लेकर यही कहा गया कि इसे बनने में लगभग सालभर से ज्यादा लगेगा।लेकिन योग गुरु स्वामी रामदेव बाबा ने कोरोना वायरस की दवा ‘कोरोनिल’ को मंगलवार को बाजार में उतारा दिया और यह भी दावा किया हैं कि आयुर्वेद पद्धति से जड़ी बूटियों के गहन अध्ययन और शोध के बाद बनी यह दवा शत प्रतिशत मरीजों को फायदा पहुंचा रही है।

योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव की 'कोरोनिल' दवा के बाद लोगों ने लगाई मीम्स की छड़ी।

वहीं पतंजलि योगपीठ में मीडिया से बातचीत करते हुए योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव ने कहा कि यह पतंजलि पूरे विश्व में पहला ऐसा आयुर्वेदिक संस्थान है जिसने जड़ी बूटियों के गहन अध्ययन और शोध के बाद कोरोना महामारी की दवाई प्रमाणिकता के साथ बाजार में उतारी है।लेकिन इसको लेकर ट्विटर पर #Coronil ट्रेंड कर रहा है।

जहाँ बाबा रामदेव ने अपनी दवा की लॉन्चिंग की वहीं दूसरी तरफ़ लोगों ने मीम्स सोशल मीडिया पर लॉन्च कर दिए और मीम्स बनाकर शेयर करने लगे। मीम्स की तो जैसे बाढ़ ही आ गई हो।


फिल्मों के कई सीन को लेकर लोगो ने मीम्स बनाए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर #आयुर्वेदविजयकोरोनिलश्वासारि ट्रेंड कर रहा है।

आपको बता दे कि पतंजलि की ‘दिव्य कोरोना दवाई जिसमें तीन चीजें हैं- कोरोनिल, श्वसारिवटी और अणु तेल। स्वामी रामदेव बाबा के मुताबिक, खाने के बाद तीन-तीन कोरोनिल टैबलेट दिन में तीन बार लेनी है और श्वसारिवटी को खाली पेट तीन-तीन गोली दिन में तीन बार लेनी है। वहीं, अणु तेल को सुबह नाक में तीन से पांच बूंद डालना है। दवाओं को बताए गए अनुपात में लेने से तीन दिन में 69% मरीजों की रिकवरी और सात दिन के अंदर 100% रिकवरी हो सकती है।

योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव ने कमेंट भी किया और कहा कि हो सकता है कि कई लोग इस दवाई पर संदेह करें और ‘कहें कि यह कैसे हो सकता है।’ रामदेव ने कहा कि हम ‘कोरोनिल’ को पतंजलि योगपीठ से पूरे विश्व के लिए लॉन्च कर रहे हैं और पूरे आयुर्वेद जगत के लिए यह बहुत ही गर्व का विषय है।

रामदेव ने कहा कि आने वाले सोमवार तक वह एक ऐसा ऐप भी जारी करेंगे जिससे लोगों को घर बैठे-बैठे कोरोना की तीनों दवाइयां मिल जाया करेंगी।

Written by – Abhishek

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago