Categories: Featured

पब्जी की लत ने खाली की घर की तिजोरी, बच्चे ने फिर किया ये कांड…

गेम्स के शौकीन कम नहीं हैं। रोजाना लाखों रुपये लोग गेम्स में बर्बाद कर देते हैं। बच्चे हो या जवान पब्जी मोबाइल यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। आए दिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं। पब्जी और इसके जैसे कई ऑनलाइन गेम लोगों के लिए एक बुरी लत बन गई हैं। बच्चे तो पढ़ाई लिखाई छोड़ कर इस गेम में इतने मशगूल हो जाते हैं कि उनको गेम के आगे कुछ और दिखता ही नहीं है जिसके चलते वह बड़ा कदम उठा लेते हैं।

इस गेम की लत ने अब तक काफी घर बर्बाद कर दिए हैं। अभी भी ऐसे मामले थम नहीं रहे हैं। ऐसी ही घटना राजस्थान में सामने आई है। यहां झालावाड़ शहर के एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़के ने पबजी खेल की लत के कारण अपने ही घर से तीन लाख रुपये चुराकर खेल में खर्च कर दिए। इस संबंध में बच्चे के पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पब्जी की लत ने खाली की घर की तिजोरी, बच्चे ने फिर किया ये कांड…

बच्चे मोबाइल फ़ोन के दीवाने बन गए है। इसके अलावा उन्हें कोई चीज अच्छी नहीं लगती है। इस नाबालिग लड़के को पबजी खेलने की इतनी लत थी कि उसने अपने घर की तिजोरी खाली कर दी। नाबालिग ने PUBG में तीन लाख रुपए खर्च किए। परिवार का कहना है कि उनके बेटे की लत का फायदा पड़ोस में ई-मित्र की दुकान चलाने वाले युवक ने उठाया है।

गेम खेलने के कई साइडइफेक्ट सामने आ रहे हैं। इसपर लगाम नहीं लग पा रही है। इस मामले में ई-मित्र चलाने वाला युवक नाबालिग पर घर से पैसे लाने और अपने ही रेफरल कोड से समान खरीदने का दबाव बनाता था। पैसे नहीं लाने पर अगले दिन दोगुना पैसा लाने की धमकी देता था। परिजनों ने मामला दर्ज कराया है।

इस मामले ने मोह्हले में तूल पकड़ लिया है और युवक की बातें की जा रही हैं। नाबालिग के मामा ने कहा कि पड़ोस में ई-मित्र की दुकान चलाने वाले शाहबाज खान ने 21 जून को भतीजे को फोन किया और पबजी के लिए समान खरीदने को कहा। शाहबाज ने नाबालिग से उसके पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल और बैंक खाते की जानकारी भी मांगी थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago