Categories: Uncategorized

हरियाणा में दहेज में मांगी फॉर्च्यूनर कार, तो पढ़ी-लिखी दुल्हन ने बारातियों के थाने में कराए फेरे

दहेज एक सामाजिक कुप्रथा है। जिसकी वजह से कई बार घर पर आई बारात भी वापस लौट जाती है। या फिर दुल्हन को बहुत सारे अपमान सहना पड़ते हैं। मगर आज हरियाणा के करनाल से एक अजब गजब खबर सामने आई है,  जिसमें जींद से आई बारात थाने पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार शादी में लड़की के पिता से  2 लाख  रुपए और  फॉर्च्यूनर की डिमांड की गई और उनकी डिमांड पूरी ना करने पर  चलते फेरों से पहले शादी रोक दी और बारात सिविल लाइन थाने पहुंच गई। आपको बता दें लड़की पीएचडी कर रही है और लड़का मेघालय में कृषि विभाग में वैज्ञानिक है। वही लड़की भी पंचकूला में शिक्षा विभाग में लीगल एडवाइजर है। इसके साथ उसकी लॉ में पीएचडी भी चल रही है।

हरियाणा में दहेज में मांगी फॉर्च्यूनर कार, तो पढ़ी-लिखी दुल्हन ने बारातियों के थाने में कराए फेरेहरियाणा में दहेज में मांगी फॉर्च्यूनर कार, तो पढ़ी-लिखी दुल्हन ने बारातियों के थाने में कराए फेरे

दहेज की मांग की वजह से फिलहाल लड़के, लड़के के पिता और भाई के ऊपर मामला दर्ज हो गया है।  लड़की के पिता ने शादी के लिए ब्याज लेकर व्यवस्था की थी और 80 बारातियों को चांदी के सिक्के भी बांटे थे। कोमल ने कहा रात 1:00 बजे की बात है, वह स्टेज के लिए तैयार थी।  तभी उसके पापा उसके पास आते हैं और बताते हैं बेटा इन्होंने चेन और अंगूठी फेंक दी है।

उसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे दो बहनोई और बड़े भाई के लिए कुछ नहीं दिया। हमारी समाज में बेज्जती कर दी।  मेरे पिता,  ताऊ और भाई 4:00 बजे तक उनके पैर पकड़ते रहे और वह सामने से उनको लात मारकर गिरा रहे थे। मैं लॉ में पीएचडी हूं, जो मेरे साथ ऐसा कर सकता है,  वह आम आदमी के साथ क्या-क्या कर सकता है।  लड़के के बहनोई ने उन्हें कहा कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच में है। जल्दी बताओ जो गाड़ी की बात हुई थी वह कहां है। जल्दी जल्दी फैसला करो। जब हमने पुलिस बुलाई तो बोला, मैं चुटकियों में 2 मिनट में बेल करा लूंगा।

दुल्हन कोमल ने कहा मैं भी जॉब करती हूं और हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में लीगल लॉयर हूं।  यहां सीएम सिटी में पढ़े-लिखे के साथ ऐसा हो रहा है। ऐसे दहेज के भूखों के साथ बिल्कुल शादी नहीं करना चाहूंगी। हमें कहा गया कि आप सामान की जगह कैश दे दो।  मेरे पिताजी यूपी के किसान हैं।

8 सालों से उन्हें गन्ना का पैसा नहीं मिला। वह ब्याज पर पैसे लेकर मेरी शादी करा रहे हैं और उन्होंने चार-पांच दिन का टाइम मांगा कि मैं यह सब इंतजाम कर दूंगा। पर दूल्हे के भाई प्रीतम और पिता बिल्कुल नहीं माने ।हमने नसीब, प्रीतम और उनके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

1 month ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

1 month ago