Categories: Crime

हथियारों से लैस पुलिस को देखकर डरे सोसाइटी के लोग, आतंकी छिपे होने का लगा रहे थे अनुमान

बीते कुछ दिनों से दिल्ली एवं एनसीआर के क्षेत्र में आतंकी हमले को लेकर दिल्ली समेत फरीदाबाद को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं इसी संबंध में फरीदाबाद जिले के पुलिस कमिश्नर केके राव द्वारा भी जिले के सभी छोटे बड़े अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को बॉर्डर से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की निरंतर चेकिंग और जिले के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी रखने के आदेश जारी किए गए थे।

जिसके चलते 22 जून से फरीदाबाद में पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही थी और इसी सूचना के चलते फरीदाबाद के लोगों में भी घबराहट बनी हुई थी। इसी पूरी घटना से हड़कंप तब मचा जब आज हथियारों से लैस दर्जनों पुलिसकर्मी फरीदाबाद की सेक्टर 76 पार्क सोसाइटी में पहुंचे और सोसाइटी को पूरी तरीके से सील कर दिया गया।

हथियारों से लैस पुलिस कर्मियों द्वारा सोसायटी के लोगों को अपने घरों से बाहर ना निकलने के आदेश दिए गए जिससे सोसायटी के लोगों को लगा कि जिन आतंकियों कि घुसपैठ को लेकर फरीदाबाद और दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया था वे आतंकी उनकी सोसाइटी में छिपे हुए हैं।

हथियारों से लैस पुलिस को देखकर डरे सोसाइटी के लोग, आतंकी छिपे होने का लगा रहे थे अनुमान

लेकिन बाद में पता चला कि रेवाड़ी पुलिस कुख्यात गैंगस्टर पापला गुर्जर के पार्क सोसाइटी में छुपे होने की खबर पाकर छापेमारी के चलते यहां पहुंची थी इस पूरी छापेमारी के दौरान रेवाड़ी पुलिस द्वारा फरीदाबाद पुलिस के साथ मिलकर सोसाइटी से दो संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी की गई जिनके पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं।

इस पूरे मामले के बारे में बात करते हुए बीपीटीपी थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि फरीदाबाद में आतंकियों के पाए जाने की खबर बिल्कुल गलत है यह कार्रवाई रेवाड़ी पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कुछ पुराने अपराधियों को पकड़ने के लिए की गई थी।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है जिनकी अभी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की जा सकती पुलिस को कुछ हथियार भी पकड़े गए अपराधियों के पास से बरामद हुए हैं फिलहाल उनकी गिरफ्तारी कर उनसे पूछताछ की जाएगी और बाद में पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago