Categories: IndiaPolitics

घोड़ी चढ़ने वाले हैं लालू के लाल, हरियाणा की इस छोरी को दे बैठे अपना दिल

लंबे अंतराल के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में फिर से शहनाई बजने वाली है। दरअसल बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं इसको लेकर परिवार में कार्यक्रम शुरू भी हो गया है।

जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव गुरुवार को पहले अपनी जीवन संगिनी के साथ सगाई करेंगे और इसके बाद आने वाले कुछ दिनों में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

घोड़ी चढ़ने वाले हैं लालू के लाल, हरियाणा की इस छोरी को दे बैठे अपना दिल

सबसे अहम सवाल तेजस्वी यादव की दुल्हन को लेकर उठ रहा है, क्योंकि हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन वह लड़की है जिसे तेजस्वी यादव अपना दिल दे बैठे और जीवन संगिनी बनाने जा रहे हैं। न्यूज 18 को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक लालू प्रसाद यादव अपने छोटे बेटे की शादी हरियाणा में कर रहे हैं।

मूल रूप से लड़की का परिवार हरियाणा और दिल्ली का रहने वाला है और लड़की-लड़का यानी तेजस्वी और उनकी होने वाली दुल्हन दोनों काफी दिनों से एक-दूसरे को जानते पहचानते हैं।

दरअसल तेजस्वी यादव से पहले भी लालू प्रसाद यादव अपनी एक बेटी की शादी हरियाणा में कर चुके हैं, ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा में होने वाली इस दूसरे रिश्तेदारी के भी डोर कहीं ना कहीं लालू प्रसाद के समधियाना से जुड़े हुए हैं।

लालू प्रसाद के बेटे की सगाई में उनके परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदारों के आने की संभावना है। लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सगाई यानी रिंग सेरेमनी कल गुरुवार को दिल्ली में ही किसी होटल में होने वाली है। इसको लेकर परिवार द्वारा भी पूरी तरह से गोपनीयता बरती जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago