Categories: Faridabad

एफएमडीए करेगा शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त, इन क्षेत्रों में यातायात एक्सपर्ट करेंगे सर्वे

किसी भी शहर की विकास की लाइफ लाइन उस शहर की यातायात व्यवस्था को माना जाता है। शहर की यातायात व्यवस्था जितनी सुगम होती है उतनी ही तेजी से शहर का विकास भी होता है। इसी विचार पर कार्य करते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण कार्य करने जा रहा है।

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा यातायात एक्सपर्ट की एक टीम का गठन किया जाएगा जो शहर के सभी चौक, चौराहे एवं मुख्य मार्गों का सर्वे करेगी और जांच करेगी कि शहर की यातायात व्यवस्था में वर्तमान में क्या क्या कमी है जिन्हें सुधारा जा सकता है।

एफएमडीए करेगा शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त, इन क्षेत्रों में यातायात एक्सपर्ट करेंगे सर्वे

इस कार्य के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण में नियुक्त हो चुके यतायत एक्सपर्ट को यह कार्य सौंपा जाएगा और जब एफएमडीए फरीदाबाद में अपना पूरा सैटअप जमा लेगा तब अलग से फरीदाबाद में भी अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

फिलहाल एफएमडीए ई ऑफिस के माध्यम से अपना कार्य शुरू कर चुका है। हर महीने एफएमडीए की दो बैठक होगी जिनमें पिछली बैठक में विचार किए गए निर्णय पर किए गए कार्यों के बारे में चर्चा की जाएगी।

वर्तमान में फरीदाबाद में यातायात व्यवस्था की मुख्य समस्याओं में टूटी-फूटी सड़कें खराब, रेड लाइट, सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरा कि सही ढंग से मॉनिटरिंग ना होना, अधिकतर चौक चौराहों पर स्ट्रीट लाइट का ना होना और पूरे शहर में बरसात के दौरान उचित जल निकासी व्यवस्था शहर की यातायात व्यवस्था में सबसे बड़ी कमियां है।

जिन को दूर करने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा शुरुआत कार्य करने की जरूरत है। क्यूंकि मुख्य समस्याओं के दूर होने से फरीदाबाद की यातायात व्यवस्था को लगभग आधी समस्याओं से निजात मिल सकेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago