Categories: Uncategorized

गाय की शिकायत पहुंची थाने तो कभी बकरी खा गई सरकारी कागजात, ये हैं वो 6 कांड जो सिर्फ भारत में ही हो सकते हैं

बेवकूफी या पागलपन करने वाले लोग आपको दुनिया के हर कोने में दिख जाएंगे। लेकिन इन कामों को गर्व से करने की कला तो भई देसी लोगों में होती है। इसलिए भारत को अनोखा देश कहना गलत नहीं होगा। यहां बुद्धिजीवियों के साथ-साथ कांडी लोगों की भी कमी नहीं है।

आइये आपको बताते हैं कुछ अजीबो-गरीब लेकिन फनी घटनाओं के बारे में जिसे देखकर आप भी कहोगे कि यह सब सिर्फ भारत में ही हो सकता है।

गाय की शिकायत पहुंची थाने तो कभी बकरी खा गई सरकारी कागजात, ये हैं वो 6 कांड जो सिर्फ भारत में ही हो सकते हैंगाय की शिकायत पहुंची थाने तो कभी बकरी खा गई सरकारी कागजात, ये हैं वो 6 कांड जो सिर्फ भारत में ही हो सकते हैं

1. शादी के पंडाल में लगी आग, पर खाना खाते रहे व्यक्ति

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा था, जिसमें शादी के पंडाल के एक कोने में आग लग जाती है, लेकिन खाना खा रहे कुछ व्यक्तियों का रिएक्शन बड़ा सामान्य था, मानों कुछ हुआ ही नहीं। ये घटना महाराष्ट्र के थाणे की बताई जाती है। इस वीडियो को अगर आप देखें, तो पता चले कि आग सामान्य नहीं थी बल्कि आग की लपटें ऊपर तक पहुंच रही थीं।

2. दूध न देने पर गाय की शिकायत लेकर थाने पहुंचा व्यक्ति

ये भी घटना हाल-फिलहाल की है। कर्नाटक के शिमोगा जिले का एक व्यक्ति इस बात पर अपनी गाय की शिकायत लेकर थाने पहुंचा कि उसकी गाय दूध नहीं दे रही है। व्यक्ति ने पुलिस ने कहा कि उसकी गाय ने चारा खिलाने के बावजूद भी 4 दिनों से दूध नहीं दिया है। व्यक्ति ने ये मांग रखी कि गाय को दूध देने के लिए मनाया जाए। हालांकि, पुलिस ने समझा-बुझाकर व्यक्ति को वापस भेज दिया था।

3. सड़क के गड्ढों को भरने के लिए की गई पूजा

ये घटना दक्षिण भारत के बेंगलुरु की है। जानकर आश्चर्य होगा कि यहां सड़कों के गड्ढे भरने के लिए पूजा का आयोजन किया गया था। इस घटना का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया गया था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है मंत्र उच्चारण और फूलों के साथ पूजा की जा रही है।

4. धार्मिक चोर

कुछ समय पहले एक और वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुआ था। इसमें एक धार्मिक चोर के बारे में पता चला। चोर मंदिर में आता है, भगवान को प्रणाम करता है और फिर दानपात्र लेकर भाग जाता है।

5. नदी का झाग हटाने के लिए किया यह काम

2021 की छठ पूजा सभी के लिए यादगार और ऐतिहासिक साबित हो गई। यह घटना तो इसी साल नवंबर माह की है। इस समय प्रदूषण अपने चरम पर था और दिल्ली की महाप्रदूषित यमुना नदी के जहरीले झाग को हटाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पाइप से पानी की तेज बौछार की गई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। 

6. बकरी चबा गई सरकारी कागज़ात 

ये घटना तो सबसे ज़्यादा हैरान कर देने वाली है और शायद आपको इस पर हंसी भी आ जाए क्योंकि इसमें एक बकरी सरकारी कागज़ात ही चबा गई। ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर की है। तो अब आप इस बात का अंदाजा लगा लीजिए कि सरकारी दफ़्तरों में रखे कागज़ात कितने सुरक्षित हैं।

वहीं इस घटना पर सफाई देते हुए वहां के BDO ने कहा था कि बकरी ग़ैर-ज़रूरी कागज़ लेकर भागी थी। सोचने वाली बात तो ये है अगर बकरी ग़ैर-ज़रूरी पेपर लेकर भागी थी तो उन्हें लेने के लिए व्यक्ति बकरी के पीछे क्यों भागा?

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 week ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 week ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 week ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

3 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

3 weeks ago