Categories: Faridabad

कमिश्नर से बोलीं ताई- “मेरा गांव करवा दो साफ तो सिलवाऊंगी कुर्ता-पजामा”

फरीदाबाद में स्वच्छता को लेकर जोरों शोरों से अभियान चलाए जा रहे हैं। निगमायुक्त यशपाल यादव की टीम शहर के गांवों का दौरा कर रही है। इसी क्रम में चलते हुए नगर निगम की टीमवार्ड न. 32 के गांव अजरौंदा का दौरा किया। गांव का जायजा लेते समय निगमायुक्त यशपाल यादव ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक बुजुर्ग महिला कमिश्नर से यह कहती नजर आ रही हैं कि मेरा गांव साफ करवा दो तो मैं आपके लिए कुर्ता पजामा सिलवाऊंगी।

बता दें कि निगमायुक्त फरीदाबाद ने आज सुबह वार्ड न. 32 के अंतर्गत आने वाले गांव अजरौंदा का दौरा किया। गांव में घूमते समय उन्होंने देखा कि कुछ स्थानों पर कूड़े का ढेर इकट्ठा हो रखा था और लोग इसके बदले पैसे भी देते हैं। इसके बावजूद गांव का यह हाल है।

कमिश्नर से बोलीं ताई- “मेरा गांव करवा दो साफ तो सिलवाऊंगी कुर्ता-पजामा”

ऐसे ही और आगे चलते-चलते उनकी मुलाकात गांव की ही एक निवासी रामरति से हुई। ताई ने प्यार से सबको घर बुलाया और चाय भी पिलाई। निगमायुक्त कमिश्नर की खातिरदारी की। चाय पीते–पीते उन्होंने गांव की सफाई को लेकर भी बात की।

निगमायुक्त ने ताई से कहा कि आप निगम के साथ मिलकर सब गांव के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए कहें। रामरति ने हामी भरते हुए कहा कि इसी बात पर चाय हो जाए। जब तक चाय आती है तब वे एक-दूसरे से परिचय करते हैं।

रामरति ने कहा कि गांव में सफाई नहीं होती इसकी वजह से वे लोग काफी परेशान हैं। वे गांव को कचरा मुक्त करने के लिए पूरी तरह से प्रशासन का सहयोग करेंगे। पूरे गांव में लोगों के घर जा जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। जब गांव पूरी तरह स्वच्छ हो जाएगा तो वह उनके लिए कुर्ता-पजामा सिलवाएंगी। ताई रामरति ने वादा किया वह भी गांव को साफ रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago