Categories: Press Release

ऑनलाइन बिल भरे और पाए 2100 रुपए का नगद इनाम, ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं ले लिए आई यह योजना

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम(डीएचबीवीएन) ने डिजिटल माध्यम से बिजली बिलों के भुगतान को बढावा देते हुए ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं द्वारा अपने बिजली बिलों का डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर निगम द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक पी.सी. मीणा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत निगम क्षेत्र के प्रत्येक ऑप्रेशन उपमंडल में प्रत्येक तिमाही पर पांच चयनित ग्रामीण उपभोक्ताओं को 2100 रुपये प्रति उपभोक्ता प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

ऑनलाइन बिल भरे और पाए 2100 रुपए का नगद इनाम, ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं ले लिए आई यह योजना

सम्बन्धित उपमंडल अधिकारी/ऑप्रेशन चयनित उपभोक्ताओं को सार्वजनिक रूप से गांव के स्कूल, चौपाल, पंचायत घर में पुरस्कार राशि का वितरण पारदर्शी तरीके से करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रोत्साहन योजना में केवल वही ग्रामीण बिजली उपभोक्ता पात्र होंगे, जिन्होंने अपने नवीनतम बिजली बिल का भुगतान किसी भी डिजिटल माध्यम जैसे कि नेट-बैंकिंग, BHIM/UPI, RTGS/NEFT, डेबिट/के्रडिट कार्ड या किसी भुगतान एप के द्वारा किया गया हो। 

उन्होंने बताया कि डीएचबीवीएन के सभी श्रेणी के उपभोक्ता उपरोक्त डिजिटल माध्यमों से अपने बिजली बिल का भुगतान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के घर बैठे किसी भी समय अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप अथवा कंप्यूटर के द्वारा कर सकते हैं। डीएचबीवीएन उपभोक्ताओं से भी अपील करता है कि बिजली बिलों का समय पर भुगतान करते रहें, जिससे उन्हें जुर्माने से छुटकारा मिलेगा तथा निगम उपभोक्ताओं के लिए और बिजली सुविधाएं देने में सक्षम होगा।

मीणा ने बताया कि डीएचबीवीएन अपने उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने व उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति वचनबद्ध है। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago