इन 5 जिलों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैब और डाटा, हरियाणा सरकार ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया

पिछले कुछ महीनों से देश कुछ न कुछ परेशानी झेल ही रहा है। एक तरफ महामारी का संकट तो दूसरी तरफ प्रदूषण का। इसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार ने सभी स्कूलों को बंद पूरी तरह से बंद कर दिया है। डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सभी कक्षाओं को ऑनलाइन कर दिया था। लेकिन ज्यादातर बच्चों के पास मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट उपलब्ध नहीं था। इसको देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को मुफ्त में टैबलेट देने की घोषणा की थी।

अब सरकार टैबलेट के साथ 2 जीबी डेटा भी उपलब्ध करवाएगी। टैबलेट के साथ दो जीबी डेटा भी सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाया जाएगा और कंटेंट अपलोड करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। साथ ही ‘पहल’ सॉफ्टवेयर भी सरकार की तरफ से ही अपलोड किया जाएगा।

इन 5 जिलों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैब और डाटा, हरियाणा सरकार ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया

इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने 560 करोड़ रुपए की लागत से 5 लाख टैबलेट खरीदने का टेंडर जारी किया है।

शिक्षा निदेशालय की ओर से कहा गया है कि अगले शैक्षणिक सत्र से छात्रों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। सबसे पहले 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। जिसके लिए पिछले दिनों हाई पावर पर्चेज कमेटी में टैब खरीदने के एजेंडे पर मोहर लगाई थी।

पायलट प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा सरकार ने शुरुआत में 5 जिलों का चयन किया है। इनमें अंबाला, करनाल, जींद, गुरुग्राम और फरीदाबाद हैं। बता दें कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में वायु प्रदुषण के चलते स्कूल बंद हैं।

बाकी 3 जिलों में यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चल रहा हैं। जिसमें छात्रों को टैबलेट देकर उसमें इस्तेमाल के दौरान आने वाली कमियों को नोट किया जाएगा। जिसे दूर करने के बाद ही छात्रों को योजना के तहत टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago