Categories: International

24 घंटे के अंदर शख्स ने लगवाई वैक्सीन की 10 डोज, सरकार ने दिए जांच के आदेश

अभी महामारी खत्म नहीं हुई है और उसके खतरनाक वेरिएंट्स भी सामने आ रहे हैं जिससे बचाव के लिए लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं। सरकार को तरफ से मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही है। कई देशों में लोगों को वैक्सीन लगवाने के बदले पैसा या तोहफे दिए जा रहे हैं। कोई अपनी पहली डोज लगवा रहा है, तो कोई दूसरी या बूस्टर डोज। लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक भी किया गया। लेकिन एक व्यक्ति ऐसा है जो कुछ ज्यादा ही जागरूक हो गया।

महामारी का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन तेजी फैल रहा है। जिसके बाद से वैक्सीन की मांग में भी इजाफा देखने को मिला है। इस बीच न्यूजीलैंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

24 घंटे के अंदर शख्स ने लगवाई वैक्सीन की 10 डोज, सरकार ने दिए जांच के आदेश

यहां के एक शख्स के लिए जीवन बचाने वाली वैक्सीन ही जीवन के लिए खतरा बन गई है और इसके लिए वह व्यक्ति खुद जिम्मेदार है। अभी विशेषज्ञों की ओर से केवल वैक्सीन की तीन डोज तक ही लेने की अनुमित है, जिसके समय में भी अंतर होता है। लेकिन न्यूजीलैंड के इस शख्स ने महज 24 घंटे के भीतर वैक्सीन की 10 डोज लगवा ली हैं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय हरकत में आया और तत्काल जांच के आदेश दिए।

हर डोज के बदले लिए पैसे

जानकारी के अनुसार व्यक्ति को प्रत्येक डोज लगवाने के बदले पैसे भी मिले हैं। जिसके चलते वह एक ही दिन में कई टीकाकरण केंद्रों में गया। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें वैक्सीन के ओवरडोज के मामले की जानकारी मिली है और इसे गंभीरता से ले रहे हैं।

मंत्रालय ने तत्काल जांच के दिए आदेश

न्यूजीलैंड स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण कार्यक्रम के ग्रुप मैनेजर एस्ट्रिड कोर्निफ ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक स्थिति है और वह कई एजेंसियों के संपर्क में हैं। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसने वैक्सीन की कई डोज ली हैं, तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलने की सलाह दें।

साइड इफेक्ट पर उपलब्ध नहीं डाटा

मंत्रालय का कहना है कि जिस स्थान पर शख्स ने ढेर सारी डोज लगवाई हैं, वहां इसका डाटा मौजूद नहीं है। ऑकलैंड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर निक्की टर्नर का कहना है कि वैक्सीन का इस्तेमाल प्राथमिक डाटा के आधार पर किया जा रहा है। जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

लेकिन कई वैक्सीन की डोज लेना सेहत के लिए हानिकारक है। फिलहाल इसको लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है कि इससे शरीर को कौन से नुकसान हो सकते हैं। लेकिन ये वाकई में सुरक्षित नहीं है और व्यक्ति के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago