Categories: Featured

लड़की की खूबसूरती देख लोग देते थे भद्दे कमैंट्स, युवती ने तंग आकर ले ली खुद की जान

सोशल मीडिया पर हर तरह के लोग मौजूद हैं। कोई किसी की सफलता सोशल मीडिया पर भी नहीं देख सकता है। ज़िंदगी में इंसान को दौलत और शोहरत पाने की इच्छा होती है। हालांकि कई बार ये दोनों चीज़ें भी मिलकर किसी को जान देने से नहीं रोक पातीं। 21 साल की सर्बियन यूट्यूबर क्रिस्टीना कीका ड्यूकिक के साथ ऐसा ही हुआ।

वह बेहद ही खूबसूरत थीं और कम उम्र में ही काफी कुछ हासिल कर लिया था। वह सोशल मीडिया पर स्टार थी, लेकिन उसकी निजी ज़िंदगी में इस स्टारडम ने क्या मुसीबत खड़ी कर दी थी, ये किसी को नहीं पता था।

लड़की की खूबसूरती देख लोग देते थे भद्दे कमैंट्स, युवती ने तंग आकर ले ली खुद की जान

जब भी वह सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया करती थी तो लोग उनकी तस्वीरों पर भद्दे कमैंट्स किया करते थे। वह सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में रहती थी और उनका शव भी वहीँ से बरामद हुआ, जिसके बाद माना जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। इस आत्महत्या के पीछे उसके अपने लोग जो वजह बता रहे हैं, वो हैरान कर देने वाली है।

इस बात को हमें समझना होगा कि किसी को धमकाना गंभीर अपराध है और साथ ही पीड़ित के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव छोड़ता है। 8 दिसंबर को क्रिस्टीना का शव बेलग्रेड में एक फ्लैट से बरामद हुआ था। क्रिस्टीना कोई आम लड़की नहीं थी। वो इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्विच पर मिलाकर 10 लाख लोगों की पसंद में शुमार थी। उसे फॉलो करने वाले उसकी खूबसूरती और अदाओं के दीवाने थे।

उसकी मौत की वजह से हर कोई परेशान है। परेशान होना भी बनता है। उसकी दोस्त ने बताया कि वो पिछले 5 सालों से इंटरनेट पर लोगों के घृणित व्यवहार को झेल रही थी। उसे भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ता था और उल्टी-सीधी बातें करके लोग उसे दुखी कर रहे थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago