Categories: Featured

रजनीकांत की संपत्ति जानकार नहीं करेंगे यकीन, कमाई का आधा हिस्सा करते हैं दान

रजनीकांत एक ऐसा नाम हैं जिनको किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने करियर में एक अलग ही नाम कमाया है। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत भारतीय सिनेमा के मेगास्टार भी हैं। दुनियाभर में लोग रजनीकांत के दीवाने हैं। अपनी फिल्मों से हर रिकॉर्ड तोड़ने वाले रजनीकांत का जन्म 12 दिसम्बर 1950 को बैंगलोर में हुआ था।

रजनीकांत ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड के भी स्टार हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से काफी दिल जीते हैं। रजनीकांत का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है। वह अपने माता जीजाबाई और पिता पुलिस कांस्टेबल रामोजी राव गायकवाड़ की चौथी संतान थे।

रजनीकांत की संपत्ति जानकार नहीं करेंगे यकीन, कमाई का आधा हिस्सा करते हैं दान

उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने काफी संघर्ष भी किया है। बचपन से ही मुश्किलों और परेशानियों का सामना करने वाले इस एक्टर ने अपनी पहचान बनाने के लिए खूब मेहनत की है। रजनीकांत के पास 365 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। एक साल में रजनीकांत अपनी फिल्मों की फीस से 50-60 करोड़ कमा लेते हैं।

संघर्ष के दिनों में उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत की है। उनका जीवन काफी मुश्किल था। रजनीकांत ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत एक कारपेंटर की नौकरी से की. फिर कुली का काम किया और इसी बीच में ‘बैंगलूर ट्रांसपोर्ट सर्विस’ में भर्ती निकली जिसमें उनको सफलता प्राप्त हुई और वे बी. टी. कंडक्टर बन गए। वक़्त के साथ रजनीकांत की ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई और वो सिनेमा जगत में मैग्नम स्टार बन गए।

उनके करियर से कई लोग प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने फर्श से अर्श को छुआ है। चेन्नई में रजनीकांत का आलीशान घर है जिसे 2002 में बनाया गया था। इस घर की भव्यता देखने लायक है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago