Categories: FaridabadTrending

Delhi-NCR Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश और ओलावृष्टि के हैं आसार

हरियाणा में मौसम अब करवट लेने वाला है। यानी कि ठंड के साथ-साथ अब ओलावृष्टि होने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। दिल्ली एनसीआर से सटे सभी इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि होगी। जिसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली और पक्षिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का दौर शुरू होने वाला है। पूर्वी नमी वाली हवाओं का मिलन एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय मौसम प्रणाली से यानि पछुआ हवाओं से होगा, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावनाएं बन रही है।

अब कपा देने वाली सर्दी और हड्डी गला देने वाली सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। हरियाणा के सभी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। जहां कुछ स्थानों पर भारी धुंध छाई रहेगी।

Delhi-NCR Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश और ओलावृष्टि के हैं आसार

चंडीगढ़, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले में बारिश व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की और एनसीआर दिल्ली में सीमित स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावनाएं बन रही है। शेष हरियाणा शुष्क रहेगा। 17 दिसंबर के बाद मौसम साफ हो जाएगा लेकिन कंप कंपाने वाली ठंड का आगाज शुरू हो जाएगा।

इससे लगातार तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी और नमी के कारण से कोहरे में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में रिकॉर्ड तोड ठंड व वायु प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

बता दें कि हरियाणा-दिल्ली एनसीआर में लगातार कड़ाके की ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जहां एक और प्रदूषण की वजह से हल्की सी धुंध छाई हुई रहती है वहीं अब सर्दियों के वजह से आने वाली धुंध भी परेशानी का सबब बनेगी।

बता दें कि मंगलवार को हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नारनौल का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में तापमान में लगातार भारी रिकार्ड तोड़ गिरावट दर्ज होगी। नमी की वजह से मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहने की संभावनाएं बन रही है और रिकॉर्ड तोड़ ठंड भी देखने को मिलेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago