Categories: Faridabad

प्रदूषण विभाग की बड़ी कार्यवाही, इंडस्ट्रियल एरिया में सील हुई यह बिल्डिंग

प्रदूषण का मामला इस समय पूरे देश में गरमाया हुआ है। फरीदाबाद की बात करें तो सरूरपुर इंडस्ट्रीयल एरिया एक बहुत बड़ा कारण है प्रदूषण के लिए। कई दिनों पहले यहां इंडस्ट्रियल कबाड़ा जलाया जा रहा था जिसकी वीडियो वायरल हुई थी और उसके बाद प्रदूषण विभाग हरकत में आया और रीजनल ऑफिसर दिनेश कुमार जी के निर्देश पर टीम बनाई गई।

टीम का नेतृत्व मुख्य रूप से एसडीओ सचिन कुमार ने किया और पिछले 2–3 दिनों में तकरीबन 15–16 अवैध यूनिट के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं और ये कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

प्रदूषण विभाग की बड़ी कार्यवाही, इंडस्ट्रियल एरिया में सील हुई यह बिल्डिंग

बहुत दिनों से समाजसेवी नरेंद्र सिरोही प्रयासरत थे इन अवैध यूनिट को सील कराने के लिए ताकि आस पास के लोगो को इस प्रदूषण से निजात मिले, और अब इस कार्यवाही से वो संतुष्ट नजर आए व भविष्य में भी ऐसी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

वहीं आपको बता दें कि शनिवार 19 दिसंबर से हवा की रफ्तार में बढ़ोत्तरी होगी जिसकी वजह से वातावरण में मौजूद धूल के कण साफ हो जायेंगे और लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी।

प्रदूषण को लेकर केंद्रीय नियंत्रण बोर्ड ने बुधवार को एक बुलेटिन जारी की जिसमें फरीदाबाद की हवा बेहद खराब श्रेणी के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स 334 और बल्लभगढ़ का 337 दर्ज किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago