Categories: Crime

हरियाणवी संगीत कलाकार पर लगे महिला संग दुष्कर्म का आरोप के बाद हरियाणा हुआ शर्मसार

जुलाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को हरियाणवी गायक मासूम शर्मा सहित चार लोगों के दुष्‍कर्म और धमकी देने खिलाफ यौन शोषण करने की जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज कराया हैं। वहीं महिला का कहना है कि उसके साथ असलहा के बल पर दुष्कर्म करके वीडियो बनाने और धमकाया हैं। हरियाणवी गायक सहित चार लोगों के खिलाफ यौन शोषण करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का स्टूडियो है। उक्त स्टूडियो में कार्यरत गौरव ने उसकी मां की बीमारी का बहाना बनाकर उससे 48 हजार रुपये उधार लिए थे। वहीं जब कुछ दिन बाद जब महिला ने अपनी उधार राशि वापस मांगी तो, उसे छत पर बुला लिया गया।

हरियाणवी संगीत कलाकार पर लगे महिला संग दुष्कर्म का आरोप के बाद हरियाणा हुआ शर्मसार

इतना ही नहीं वहां पर मौजूद विकास ने पिस्तौल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। जिसका एक वीडियो दीपक नामक युवक ने मौजूदा स्थल पर बना लिया था।

महिला ने बताया कि इसी वीडियो को वायरल करने का हवाला देकर दीपक और उनके नौकर गौरव ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। यौन शोषण का यह सिलसिला 10 अक्टूबर तक जारी रहा। उसने मासूम शर्मा को इसके बारे में बताया तो उल्टा उसने ही धमकाया।

मार्च 2021 में मशहूर गायक मासूम शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी दूसरे देश के नंबर से आई थी। वाट्सएप काल के जरि धमकी दी गई थी। उसके बाद मैसेज भी भेजा था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसके गांव के युवक ने ही धमकी दी थी। इस मामले में एक युवती का भी नाम सामने आया था। पुलिस ने गुरुग्राम में जाकर भी जांच की थी।

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर गौरव, विकास, दीपक, मासूम शर्मा के खिलाफ यौन शोषण करने, सहयोग करने तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago