Categories: Uncategorized

गाय निगल गई सोने की चैन, 35 दिन तक छान मारा गोबर, इसके बाद उठाया यह कदम

कर्नाटक से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जो इन दिनों खूब चर्चा में है। यहां की एक गाय ने बीस ग्राम सोने की चेन निगल ली और एक महीने से ज्यादा तक वह उसके पेट में रही। यह सब तब हुआ जब एक परिवार ने पूजा के समय गाय को चेन और अन्य आभूषण पहनाया। इसी दौरान वह गाय सोने की चेन निगल गई। इसके बाद वह हुआ जिसका अंदाजा किसी ने नहीं किया होगा। पूरा परिवार एक महीने तक गाय का गोबर चेक करता रहा और चेन नहीं निकली।

यह घटना कर्नाटक के सिरसी जगह की है और इस शख्स का नाम श्रीकांत हेगड़े बताया जा रहा है। शख्स के परिवारवालों ने दीपावली के बाद गौपूजा में गाय और उसके बछड़े को नहलाकर फूल-मालाओं और आभूषणों से उनका श्रृंगार किया। यह सब इसलिए किया गया कि उस जगह पर यह एक रिवाज है और वहां के लोग गाय को लक्ष्मी मानकर उसकी पूजा करते हैं।

गाय निगल गई सोने की चैन, 35 दिन तक छान मारा गोबर, इसके बाद उठाया यह कदम

ठीक इसी पूजा के दौरान गाय ने एक सोने की चेन निगल ली। जब परिवार को इस बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। परिवार के पास कोई विकल्प नहीं था तो सभी ने करीब 35 दिन तक गाय के गोबर पर नजर रखी। वे लगातार चेक करते रहे कि कहीं गोबर के जरिए चेन बाहर ना आ जाए। उन्होंने अपनी गाय को कहीं बाहर तक नहीं निकलने दिया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और चेन बाहर नहीं आई।

इसके बाद श्रीकांत ने डॉक्टर को बुलवाकर सलाह ली। गाय को अस्पताल में ले जाकर जांच की गई कि क्या वाकई गाय ने चेन को निगला है तो सामने आया कि चेन गाय के पेट में पड़ा हुआ है। इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने गाय के पेट से ऑपरेशन करके चेन को बाहर निकाल लिया। हालांकि चेन निकालने के बाद उसका वजन बीस की बजाय 18 ग्राम ही था लेकिन चेन वापस आ गई।

जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने भी सलाह दी थी कि चेन को निकालना होगा नहीं तो गाय का स्वास्थ्य गड़बड़ हो जाएगा। परिवार वालों ने भी कहा कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं था, उन्हें इस बात का अफसोस है कि एक गलती की वजह से उनकी गाय को इतनी तकलीफ हुई है। फिलहाल गाय की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago