Categories: Education

Delhi-NCR में इस डेट से खुलेंगे सभी कक्षाओं के लिए स्कूल, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

जैसा की आप सभी को पता ही है कि प्रदूषण का स्तर पिछले दिनों काफी ज्यादा रहा था। जिसको देखते हुए दिल्ली एनसीआर में स्कूल बंद कर दिए थे क्योंकि छात्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा अधिक महत्वपूर्ण है। मगर अगर बात वर्तमान की करी जाए तो प्रदूषण का स्तर में गिरावट आई है, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने स्कूल खोलने की तैयारी की है।

आपको बता दें इस संबंध में एक प्रस्ताव पर्यावरण मंत्रालय को भी भेजा गया था। लेकिन अब कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। इससे बच्चों की पढ़ाई एक बार फिर से शुरू हो पाएगी और स्कूलों में रौनक लगेगी।

Delhi-NCR में इस डेट से खुलेंगे सभी कक्षाओं के लिए स्कूल, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

कमीशन की तरफ से आय निर्देशों के अनुसार दिल्ली एनसीआर में चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाएंगे। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने दिल्ली एनसीआर में स्कूल खोलने के लिए अनुमति दे दी है कि, कक्षा छठी से आगे की पढ़ाई के लिए तत्काल प्रभाव से खोले जा सकते हैं। वहीं आगामी 27 दिसंबर से कक्षा पांचवी तक की कक्षाओं के वी स्कूल खोले जा सकते है।

कमीशन की ओर से अनुमति मिलते ही दिल्ली के शिक्षा निदेशालय की ओर से आज यानी 18 दिसंबर से छठी कक्षा से सभी स्कूलों को खोलने के आदेश दिए गए हैं l इस बाबत शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त शिक्षा निदेशक डॉ रीता शर्मा की ओर से कल शाम के आदेश जारी किए गए थे।

आपको यह भी बता दें कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा विभाग की ओर से मांग की थी,  कि आठवीं से लेकर ऊपर की बड़ी कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर तत्काल खोले जाएं।

वही पांचवीं कक्षा तक के स्कूल 20 दिसंबर से खोलने का प्रस्ताव भी दिया था। लेकिन अब एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की अनुमति दे दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago