Categories: Uncategorized

झारखंड के किसान ने उगाए अनोखे तरबूज, बाहर से हरे अंदर से पीले

आमतौर पर आप लाल तरबूज देखते हैं, खरीदते हैं और उसका स्वाद लेते हैं लेकिन आपने पीला तरबूज सायद ही कभी देखा होगा। झारखंड के रामगढ़ के एक किसान ने ऐसा तरबूज उगाया जिसका रंग पीला है। किसान ने पीले तरबूज की पैदावार कर सबको हैरान कर दिया। इस किसान का नाम है राजेंद्र बेदिया, किसान ने पीले ताइवानी तरबूज की खेती कर एक मिसाल कायम की है जिसके बाद से इलाके के लोग किसान की तारीफ कर रहे हैं।

झारखंड के किसान ने उगाए अनोखे तरबूज, बाहर से हरे अंदर से पीले

ये मामला गोलाप्रखंड के चोकटबेडा गांव का है। गांव के एक ही किसान राजेंद्र बेदिया ने अथक प्रयास से पहली बार तरबूज की खेती की है। राजेंद्र ने स्वदेशी नहीं बल्कि ताइवानी तरबूज उगाए हैं। इसके लिए किसान ने ऑनलाइन बीज मंगवाकर खेती की है। इस पीले तरबूज का रंग और आकार लाल तरबूज जैसा ही है लेकिन जब उसे काटा जाता है तो उसमें लाल की जगह पीला तरबूज निकलता है। किसान ने पीले तरबूज की खेती कर सबको चौंका दिया है। ये तरबूज अनमोल हाइब्रिड किस्म का है और इसके स्वाद में मीठापन और खाने में अधिक रसीला है।

किसान राजेंद्र बेदिया ने बताया कि, “ताइवान से ऑनलाइन से बिग हार्ट के माध्यम से 800 रुपए में दस ग्राम अनमोल किस्म का बीज मंगाया था। मैंने अपने एक छोटे से खेत में प्रयोग के तौर पर प्लास्टिक मंचिंग और टपक सिंचाई पद्धति से खेती की।”

आगे उन्होंने बताया कि खेत में 15 क्विंटल से अधिक पीले तरबूज की उपाज हुई है। अगर दाम सही मिला तो कम से कम 22,000 रुपए की आमदनी हो सकती है जो लागत मूल्य से तीन गुना ज्यादा होगी। इसकी इतनी अधिक उपज़ देखकर लोग दंग रह गए।

Written by – Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago