Categories: International

अचानक रुक गई थी बच्ची की सांसे, पालतू कुत्ते ने किया ऐसा कमाल, मिली नई जिंदगी

कहते है कुत्ते से ज्यादा वफादार कोई भी जानवर नहीं होता। अपने मालिक के लिए वह कुछ भी कर गुजरता है। लोगों के घरों में पालतू कुत्ते कई बार दूसरे के लिए परेशानी का कारण बनते हैं लेकिन अधिकतर यह देखा गया है कि पालतू कुत्ते ऐसा कारनामा कर दिखाते हैं कि लोग हैरान हो जाते हैं। हाल ही में एक महिला के साथ तो कुछ ऐसा हुआ कि उनके कुत्ते ने उनकी छोटी से बच्ची की जान उस समय बचा ली जब बच्ची की सांसें रुक गईं थीं। इसके बाद जो हुआ वह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

बता दें कि यह घटना दक्षिणी अमेरिका की है जहां एंड्र्यू नाम की महिला ने इसे अपने ट्विटर पर शेयर किया है। जानकारी के अनुसार महिला की बच्ची की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। उसने दवा देकर उसे कमरे में सुला दिया था। महिला ने देखा कि उसका पालतू कुत्ता बार-बार बच्ची के कमरे में जा रहा है और उसे जगाने की कोशिश कर रहा है।

अचानक रुक गई थी बच्ची की सांसे, पालतू कुत्ते ने किया ऐसा कमाल, मिली नई जिंदगी

यह सब देखकर महिला को गुस्सा आ गया और उसने कुत्ते को कमरे से भगा दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद वह बच्ची के पास दोबारा पहुंच गया और उसे जगाने की कोशिश करने लगा। महिला ने फिर कुत्ते को हटाया और वह बच्ची के पास चली गई।

जब वह बच्ची के कमरे में पहुंची तो उसने पाया कि उसकी सांसें रुकी हुई हैं और वह बेहोश अवस्था में पड़ी हुई है। इसके बाद वह और उसका पति आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल लेकर भागे।

अस्पताल में इलाज के बाद बच्ची की हालत स्थिर है। महिला ने बताया कि उनके कुत्ते की वजह से वह अपनी बच्ची की जान बचा पाए। लेकिन वह उसे ही गलत समझ रही थी।

महिला ने अपने पोस्ट में बताया कि उनका डॉगी लगातार उनकी बीमार बच्ची को जगाने की कोशिश कर रहा था। वह बार बार कुत्ते को भगा रही थी लेकिन कुछ देर बाद वह वापिस आ जा रहा था। शुरुआत में उन्हें लगा कि उनका कुत्ता उनकी बीमार बच्ची को परेशान कर रहा है, लेकिन सच्चाई कुछ और थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago