Categories: Crime

हर 5 घंटे में हो रही एक वारदात, बीते सात सालों में दुगने हुए दुष्कर्म के मामले, हर 24 मिनट में चोरी

हरियाणा में आपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। लगभग हर साल इनके मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। नाबालिग हो या वयस्क हर कोई इन अपराध के दलदल में फंस हो जाता है। इसको लेकर कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह ने विधानसभा में 2015 से अब तक का डाटा पेश किया। जिसमें महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 188 केस ज्यादा दर्ज किए गए हैं। जहां वर्ष 2020 में प्रदेश में दुष्कर्म के 1478 केस दर्ज किए गए थे।

वहीं 30 नवंबर 2021 तक 1666 केस दर्ज हो चुके हैं। चौकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2015 से अब तक दुष्कर्म के कुल आरोपियों में से 25 फीसदी को भी सजा नहीं हुई।

हर 5 घंटे में हो रही एक वारदात, बीते सात सालों में दुगने हुए दुष्कर्म के मामले, हर 24 मिनट में चोरी

इस संदर्भ में कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने विधानसभा में सवाल उठाया। इसके जवाब में सरकार की ओर से सदन के पटल पर जवाब में यह जानकारी दी गई।

इस साल 11 माह में प्रदेश में 2970 लोगों का अपहरण हुआ है, यह पिछले साल से 556 ज्यादा है। वर्ष 2015 में 3133, 2016 में 3557, 2017 में 3965, वर्ष 2018 में 4223, वर्ष 2019 में 3270 अपहरण के केस दर्ज हुए थे। वर्ष 2020 में सबसे अधिक 23.38% दोषियों को सजा हुई।

इस साल 1026 मर्डर

इस साल 11 माह में 1026 लोगों की हत्या हुई। वर्ष 2015 में 820, वर्ष 2016 में 1056, 2017 में 1048, 2018 में 1101, 2019 में 1133, 2020 में 1140 हत्या हुई। वर्ष 2019 में ही हत्या के मामलों में 45.99 फीसदी दोषियों को सजा हुई थी, जबकि वर्ष 2017 में 29.33 फीसदी को ही सजा हो पाई।

मानव तस्करी में भी हुई बढ़ोत्तरी

इस साल मानव तस्करी के 20 केस आए हैं। वर्ष 2020 में 15, 2019 में 15, 2018 में 18, 2017 में 22, 2016 में 14 केस दर्ज किए गए थे।

पिछले 11 महीने में 20222 चोरी, 16843 वाहन चोरी

इस साल 11 महीने में 20222 चोरी के केस दर्ज हुए हैं, जो पिछले साल से अधिक हैं। जबकि वाहन चोरों के 16843 केस दर्ज हुए है।

बीते 11 महीने में 147 डकैती, 479 स्नेचिंग के मामले

इस साल डकैती की 147 घटनाएं हुई हैं। वर्ष 2015 में 150, 2016 में 176, वर्ष 2017 में 195, वर्ष 2018 में 193, 2019 में 153 व बीते साल 152 डकैती हुई थी। वर्ष 2018 में डकैती के 24.94% दोषियों को सजा हुई। अबकी बार 479 लोगों से चेन छीनने की वारदातें हुई हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago