फरीदाबाद: कोविड-19 महामारी जंगल में लगी आग की तरह पूरे विश्व में फैल रही है। फरीदाबाद जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने अलग-अलग तरह की तैयारियां शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए 6 आइसोलेशन सेंटर बनाने और उनके लिए करीब दस हजार गत्तों के बेड तैयार करने की योजना बनाई जा रही है।

फरीदाबाद प्रशासन ने विनर रचनात्मक गत्ते से बने बैड़ों के सैंपल जांच के लिए मंगा लिए हैं। प्रशासन अधिकारियों को सैंपल बेड पसंद आए हैं और उन्होंने लगभग 10,000 बेड नए आइसोलेशन सेंटर के लिए ऑर्डर कर दिए हैं।
क्या होगी इन बैडौं की खासियत
कहां-कहां बनेंगे कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए आइसोलेशन सेंटर
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार फरीदाबाद के आसपास के 6 स्थान आइसोलेशन सेंटर बनाने के लिए चुने गए हैं। इनमें नहरपार स्थित सुधा रस्तोगी डेंटल कॉलेज, भूपानी स्थित लिंग्याज यूनिवर्सिटी, सूरजकुंड रोड स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी, सोहना रोड धौज स्थित अलफलाह यूनिवर्सिटी, सोहना रोड स्थित गांव आलमपुर और दिल्ली मथुरा रोड स्थित वाईएमसीए यूनिवर्सिटी को चिह्नित किया गया है।
आशा जताई जा रही है कि अगर कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़ती है तो इन छह स्थानों को आइसोलेशन सेंटर में बदला जाएगा जिनका प्रशासन ने पहले से इंतजाम कर लिया है। यह फरीदाबाद प्रशासन की तरफ से इस महामारी के खिलाफ एक कड़ा कदम बताया जा रहा है।
Written by- Vikas Singh
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…