Categories: Faridabad

तीन मांगों को लेकर MLA राजेश नागर पहुंचे विधानसभा, कहा-मेरे क्षेत्र का भी करवाओ विकास

आज तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपने क्षेत्र की मांगें जोरदार ढंग से रखीं। उन्होंने कहा कि अधिगृहीत किए जाने के लंबे समय के बाद भी ग्रेटर फरीदाबाद के किसानों को उनका मुआवजा नहीं दिया गया है। जिससे उनको अनेक प्रकार की दिक्कतें सामने आ रही हैं। नागर ने कहा कि उनसे किसान भाई आकर मिलते हैं और मुआवजा न मिलने की शिकायत करते हैं।

किसी को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसा चाहिए, किसी को रोजगार के लिए पैसा चाहिए। नागर ने किसानों का मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाया जाए, जिससे वह अपने काम काज व अन्य जरूरी कामोंं को निपटा सकें।

तीन मांगों को लेकर MLA राजेश नागर पहुंचे विधानसभा, कहा-मेरे क्षेत्र का भी करवाओ विकास

विधायक राजेश नागर ने कहा उनके तिगांव क्षेत्र को नोएडा से जोडने के लिए बनाया जा रहा पुल काफी समय से निर्माणाधीन है। इसे जल्द बनाया जाए। इसके लंबे समय से अटके रहने से जो लाभ क्षेत्र की जनता को मिलना चाहिए था, वह मिलने में देरी हो रही है।

उन्होंने पुल बना रही कंपनी को शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए जाने की मांग की, जिससे ग्रेटर फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा को आपस में जोडने का सपना जल्द पूरा हो सके।

विधायक राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के 18 गांवों को नगर निगम में लिए जाने और निगम में कर्मचारियों की कमी का भी मुद्दा उठाया। कर्मचारियों की कमी के कारण विकास पर प्रतिकूल प्रभाव की बात भी उन्होंने रखी।

उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र से पैरालंपिक में कई मैडल शूटिंग में आए हैं। इस कारण लोगों का रुझान खेलों की ओर बढ़ा है। इसके लिए तिगांव क्षेत्र में एक शूटिंग रेंज बनाने की मांग भी विधायक नागर ने रखी। इसके साथ ही तिगांव क्षेत्र में सीवर और जलनिकासी की व्यवस्था सुचारू किए जाने की मांग भी नागर ने रखी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago