Categories: Faridabad

बीते दिनों में वाहन चोर हुए मुस्तैद, एक सप्ताह और 21 वाहन फुर्र

बातें कुछ दिनों से लगातार वाहन चोरी के मामले उजागर हो रहें हैं। ठंड बढ़ते ही चोरों ने भी गश्त लगा वाहनों पर हाथ आजमाना शुरू कर दिया हैं। मिली जानकारी के मुताबिन
बातें हफ्ते शहर से 21 वाहन चोरी हो चुके हैं। इनमें 19 बाइक और दो कार शामिल हैं।

अलग अलग क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों कुछ वाहन चोरों को पकड़ कर जेल भेजा था। कुछ दिनों की शांति के बाद वाहन चोर दोबारा से सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीते दिनों में वाहन चोर हुए मुस्तैद, एक सप्ताह और 21 वाहन फुर्र

डबुआ कॉलोनी निवासी हरिकेश ने बताया कि 8 दिसंबर को वह लेवर वैली पार्क में घूमने निकलें तो अपनी बाइक पार्क के बाहर खड़ी की थी, मगर वापस आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वाहन हरिकेश का आरोप है कि पुलिस ने 11 दिन बाद मामला दर्ज किया है।

वहीं इसी तरह के वारदात का शिकार हुए शिव दुर्गा विहार निवासी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने 17 दिसंबर को अपने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। शाम पांच बजे उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी।

पल्ला निवासी गौरव सिंह ने बताया कि वे 18 दिसंबर को सेक्टर-31 टाउन पार्क गए थे। उन्होंने गेट पर बाइक खड़ी की थी। कुछ मिनट में ही उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी। मेवला महाराजपुर निवासी योगेंद्र कुमार ने अपनी होंडा सिटी कार घर के बाहर 11 दिसंबर की रात को खड़ी की थी। सुबह बाहर कार नहीं मिली। इसी तरह शहर के अन्य थाना इलाके से चोर बाइक और कार ले गये हैं।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि सभी थाना प्रभारियों को पुलिस आयुक्त ने रात्रि गश्त के आदेश दे रखे हैं। सभी क्राइम ब्रांच वाहन चोरों की धर पकड़ में लगी हुई हैं। पिछले कई दिनों से लगातार वाहन चोरों को पकड़ा गया है, चोरी के वाहन भी बरामद हुए हैं।

अन्य मामलों को भी जल्द सुलझा लिया जाएगा। लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। लोग कार में हैंडल के साथ ही गियर लॉक व एंटी थेफ्ट सायरन जैसे फीचर जरूर लगवाएं। बाइक सवार भी सुरक्षित जगह देखकर या अधिकृत पार्किंग में वाहन को खड़ा करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago