Categories: Public Issue

हरियाणा में चूहों के कहर से वाहन चालक खुश, टोल से गुजरता हर शख्स चूहों को बोलता है दिल से थैंक्यू

चूहों के नाम अक्सर जब घर में कोई समान बर्बाद होता है तो हर कोई लेता है, यहां तक कि कोई कीमती सामान खराब होने पर कोसता भी हैं। मगर आपने कभी देखा है कि कोई शख्स इन्हें दिल से शुक्रिया भी कहें, अगर नहीं तो
हरियाणा के जींद जिले में चूहों ने ऐसा काम कर दिया है कि लोग उनको थैंक्यू बोल रहे हैं।

दरअसल, जींद का खटकड़ टोल प्लाजा लगभग एक वर्ष तक किसान आंदोलन के कारण फ्री रहा और अब चूहों ने केबलों को काटकर टोल प्लाजा को फ्री किया हुआ है। गौरतलब, केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद अब आंदोलन को खत्म हुए 5 दिन बीतने को हैं।

हरियाणा में चूहों के कहर से वाहन चालक खुश, टोल से गुजरता हर शख्स चूहों को बोलता है दिल से थैंक्यू

बावजूद, तकनीकी दिक्कत को दूर करने में अभी भी दो दिन और टैक्नीशियनों को लगेंगे, जिसके बाद ही यहां टोल प्लाजा शुरू हो पाएगा। फिलहाल लोग मुफ्त में जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर खटकड़ टोल प्लाजा से अपने वाहन निकाल रहे हैं।

बता दें कि किसान आंदोलन के चलते किसानों ने टोलों पर धरना देकर उन्हें फ्री करवाया हुआ था और धरने भी टोल प्लाजाओं पर चले हुए थे। जिसमें जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर खटकड़ टोल प्लाजा भी शामिल था। अब किसान आंदोलन समाप्त हो चुका है और गत 16 दिसम्बर को यहां किसानों ने टोल प्लाजा को प्रशासन के हवाले कर दिया था। टोल को चालू करने की कमान टोल प्लाजा कर्मियों ने संभाल ली थी।

काफी कोशिश के बाद यहां लगा फास्ट टैग सिस्टम काम नहीं कर पाया। जिस पर कंपनी ने तकनीशियनों को बुलाया तो सामने आया कि टोल प्लाजा पर लगी वायरिंगों को चूहों ने काट डाला है। जिसके चलते खटकड़ पिछले पांच दिनों से टोल प्लाजा शुरू नहीं हो पाया है और वाहन चालक फ्री में यहां से आ-जा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago