Categories: Faridabad

क्या शहर के इस इलाके में हो चुकी है कम्युनिटी ट्रांसमिशन की शुरुआत ? संभल कर रहे इलाके के लोग

फरीदाबाद मे कोरोना वायरस भयावह स्थिति में पहुंच चुका है और रोजाना सैकड़ों नए मामले और कई मरीजों की मृत्यु के साथ शहर की स्थिति जिला प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण बनती जा रही है और शहर में घातक रूप धारण कर चुके इस वायरस पर किसी भी प्रकार से नियंत्रण पाना अब असंभव सा प्रतीत हो रहा है।

फरीदाबाद में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए जा रहे हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रोजाना औसतन 100 से 120 नए मरीज सामने आ रहे हैं और रोजाना तीन से चार लोग फरीदाबाद में इस वायरस के चलते अपनी जान गवा रहे हैं जिले में कोरोना के अधिकतर मामले एनआईटी के डबुआ क्षेत्र से सामने आ रहे हैं जो एक कॉलोनी का इलाका है।

क्या शहर के इस इलाके में हो चुकी है कम्युनिटी ट्रांसमिशन की शुरुआत ? संभल कर रहे इलाके के लोग

बताया जा रहा है कि डबुआ कॉलोनी के इलाके में कोरोना वायरस कम्युनिटी ट्रांसमिशन वाले चरण में पहुंच चुका है जहां पर यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि संक्रमित व्यक्ति किस दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है और एक अनुमानित आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में 100 लोगों में से 60 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।

डबुआ कॉलोनी का यह इलाका फरीदाबाद की सबसे बड़ी कॉलोनी में से एक है जहां पर हजारों मध्यवर्गीय और निम्न वर्गीय तबके के परिवार रहते हैं। क्षेत्र में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन वाले चरण की शुरुआत होना पूरे फरीदाबाद शहर के लिए और फरीदाबाद जिला प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय है।

बात करें फरीदाबाद के अन्य इलाकों की तो अन्य क्षेत्रों में से भी कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं लेकिन अभी तक किसी अन्य क्षेत्र से इस प्रकार चौका देने वाले आंकड़े सामने नहीं आए हैं जिसे देखकर कहा जा सके कि फरीदाबाद के अन्य इलाकों में भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन वाले चरण की शुरुआत हो चुकी है।

जरूरत है कि फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र के लोग इस महामारी के प्रति स्वयं भी जागरूक हो एवं अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें और बिना आवश्यक कार्यों के घर से बाहर ना निकले जिससे इस वायरस की चैन को तोड़ा जा सके अन्यथा फरीदाबाद के लिए इस वायरस को नियंत्रण कर पाना असंभव हो जाएगा।

बात करें आंकड़ों की तो फरीदाबाद में 25 जून को जारी की गई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार 2938 संक्रमित मरीज अभी तक फरीदाबाद में पाए जा चुके हैं और अभी तक 68 लोग इस घातक वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गवा चुके हैं।

फरीदाबाद में कोरोनावायरस का ग्राफ रोजाना नए मरीजों के साथ तेजी से बढ़ रहा है इसलिए जिला प्रशासन को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे इस घातक वायरस पर कुछ हद तक लगाम लगाई जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago