Categories: GovernmentSpecial

हरियाणा सरकार, प्रदेश में बना रही रोजगार भवन, युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार पोर्टल

हरियाणा के युवाओं में जोश और ताकत दोनों ही होते हैं | प्रदेश के छोरे विश्वभर में अपने खेल के लिए भी जाने जाते हैं | कोरोना के इस काल में अर्थव्यवस्था ठप पड़ी है | लॉकडाउन के बाद से उद्योग खुल चुके हैं लेकिन काम करने वालों की अभी कमी है | राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए नया रोजगार भवन तैयार हो रहा है और जल्द ही एक नया व आधुनिक रोजगार पोर्टल भी शुरू किया जाएगा।|

हरियाणा सरकार, प्रदेश में बना रही रोजगार भवन, युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार पोर्टल

जो युवा बेरोजगार हैं उनके लिए यह कदम काफी राहत भरा है | रोजगार पोर्टल से जहां प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी-बड़ी निजी कंपनियों में नौकरियों के रास्ते निकलेगें , वहीं निजी कंपनियों को अपनी आवश्यकतानुसार काम के लिए पढ़े-लिखे योग्य युवा मिलेंगे। हरियाणा के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

महामारी फ़ैलाने वाले चीन से विस्थापित हो बहुत सी कंपनियों, हरियाणा में आ सकती हैं | प्रदेश में जल्द बनने वाले नए रोजगार भवन के अनावरण के साथ ही युवाओं के रोजगार के लिए नए व आधुनिक रोजगार वेब पोर्टल की शुरुआत कर दी जाएगी जिसके जरिए राज्य के लाखों प्रशिक्षित युवा दुनिया की हजारों कंपनियों के साथ सीधे जुड़ जाएंगे।

जल्द ही सोहना में जापानी कंपनी जेपीएल आएगी उसके द्वारा लगाए जाने वाले लिथियम बैटरी कारखाने में भी प्रदेश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिया जाएगा।

Written By – Om Sethi

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago