Categories: Politics

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उड़ाया केजरीवाल का मजाक, कहा- उनका माथा खराब है

करनाल प्रवास के दौरान अनाज मंडी में मीडियाकर्मियों से वार्ता में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नियम 134-ए को लेकर कई प्रकार की बातें सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए 26 दिसंबर को बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें 134ए पर चर्चा की जाएगी। जल्द ही स्कूलों में दाखिले शुरू कराए जाएंगे। किसी भी विद्यार्थी को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। अभिभावकों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से चंडीगढ़ को पंजाब में मिलाने के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर हंसते हुए कहा कि उनका माथा खराब है, इसलिए क्या कहा जाए?

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उड़ाया केजरीवाल का मजाक, कहा- उनका माथा खराब है

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जहां तक विधानसभा में शराब बेचने व खरीदने की उम्र 25 से घटाकर 21 वर्ष करने का सवाल है तो यह ध्यान रखना होगा कि पहले लोग एक-दूसरे की आड़ लेकर नशा करते थे। इससे गलती नहीं करने वाले भी कई बार फंस जाते थे। सीमित मात्रा में नशे का सेवन हो तो समस्या नहीं है लेकिन अति नहीं होनी चाहिए। संतुलन पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।

ओमिक्रॉन को लेकर सरकार की पूरी है तैयारी

ओमिक्रोन को लेकर सीएम ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है इसके लिए प्रोटोकाल भी बनाया गया है। ओमिक्रोन से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में रखना ज्यादा जरूरी नहीं है। वह घर पर रहकर भी उपचार करा सकता है।

अगर महामारी की पिछली लहरों देखें तो इनकी तरह ही ओमिक्रोन का प्रभाव भी कम है लेकिन फैलने की गति ज्यादा है। इस नए वेरिएंट को तीसरी लहर के रूप में भी देखा जा रहा है। इसको लेकर सरकार की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।

किसानों के मुकदमे ले रहे वापिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक पंजाब के कर्मचारियों के वेतन की बात करें तो इसके लिए कमेटी बनाई गई है। आगे चलकर जो निर्णय होगा उसके अनुसार काम किया जाएगा। आंदोलन खत्म होने के बाद प्रदेश में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने शुरू कर दिए गए हैं। इसके बारे में वह पहले ही बयान दे चुके हैं।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago