क्या एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे में हटेगा प्रतिबंध? सीएम खट्टर ने लिखा रक्षा मंत्री को पत्र

प्रतिबंधित क्षेत्र में रह रहे लोगों के बेहतर जीवन यापन के लिए एनआइटी से विधायक नीरज शर्मा ने इस क्षेत्र में विकास के लिए सीएम से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद एयरफोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित 100 मीटर के दायरे को हटाने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में रह रहे लोगों के बेहतर जीवन यापन के लिए विकास कार्य करवाने की अनुमति राज्य सरकार को दी जाए।

इसके लिए मुख्यमंत्री ने तर्क दिया है कि फरीदाबाद के गांव सारन, डबुआ, गाजीपुर की जमीन पर स्थित एयरफोर्स स्टेशन का 2007 से पहले 900 मीटर क्षेत्र प्रतिबंधित था। मगर रक्षा मंत्रालय ने जनहित में इसे कम करके 100 मीटर कर दिया था।

क्या एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे में हटेगा प्रतिबंध? सीएम खट्टर ने लिखा रक्षा मंत्री को पत्र

फिलहाल इस 100 मीटर क्षेत्र में कई हजार मकान हैं जिनमें हजारों लोग वर्षों से रह रहे हैं। एनआइटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने एयरफोर्स के प्रतिबंधित 100 मीटर के दायरे में विकास कार्यों के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष गुहार लगाई थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस बाबत राज्य सरकार से वस्तुस्थिति की जानकारी मांगी थी।

विकास कार्यों में तकनीकी समस्या के चलते मुख्यमंत्री ने अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस दिशा में उचित दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया है। मालुम हो कि एयरफोर्स स्टेशन के चारों तरफ 900 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र का दायरा कम कराने के लिए भी राज्य के पूर्व मंत्री स्वर्गीय शिवचरण लाल शर्मा ने रक्षा मंत्रालय से आग्रह किया था।

उनके आग्रह पर ही रक्षा मंत्रालय ने यह दायरा 100 मीटर किया था। अब इस दायरे में विकास कार्य करवाने के लिए स्वर्गीय शिवचरण लाल शर्मा के पुत्र नीरज शर्मा ने विशेष प्रयास किए।

फरीदाबाद एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इस पत्र को लिखने के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं।

आशा है कि मुख्यमंत्री के आग्रह पर रक्षा मंत्रालय प्रतिबंधित 100 मीटर क्षेत्र में विकास कार्यों की अनुमति देगा। इसके बाद इस क्षेत्र में रह रहे हजारों लोगों को लाभ होगा। चुनाव के समय उन्होंने यह वायदा क्षेत्र की जनता के समक्ष किया था। उनका प्रयास सार्थक नजर आ रहा है।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago