Categories: Politics

हरियाणा मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, BJP- JJP के इन विधायकों को मिल सकती है जगह

हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार कल मंगलवार को किया जाएगा इसकी जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा दी गई, हरियाणा सीएम ने अपने ट्वीट के माध्यम से बताया की मुख्यमंत्री मंडल का विस्तार २८ दिसंबर २०२१ को किया जाएगा वही शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन में शपथ ग्रहण की जाएगी , सूत्रों की माने तो भाजपा सहित जजपा में की ऐसे नाम है जिनपर कयास लगाए जा रहे है कि इन को पद मिलने की सम्भावना है।

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा राजभवन में 28 दिसंबर को शाम चार बजे एक समारोह में मंत्रिमंडल विस्तार होगा.’’ बीजेपी के कोटे से बनाए जाने वाले मंत्रियों में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता और हिसार से विधायक डॉ कमल गुप्ता के नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं.

हरियाणा मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, BJP- JJP के इन विधायकों को मिल सकती है जगह

सूत्रों की माने तो जननायक जनता पार्टी के कोटे से टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली का मंत्री बनना तय माना जा रहा है. वहीं, कोटे से पलवल के विधायक दीपक मंगला और हिसार के विधायक डॉ. कमला गुप्ता का नाम आगे चल रहा है. बता दें कि हरियाणा मंत्रिमंडल में इस समय दो पद खाली हैं. हालांकि इसकी अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

हरियाणा में बीजेपी और जजपा गठबंधन की सरकार है और उसे 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2019 में शपथ ग्रहण के करीब दो सप्ताह बाद नवंबर महीने में मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था और 10 नये मंत्रियों को इसमें शामिल किया था.

90 सदस्यीय विधानसभा में 14 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कैबिनेट में अभी तक 12 मंत्री हैं। जजपा कोटे से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पुरातत्व एवं अभिलेखागार राज्य मंत्री अनूप धानक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कैबिनेट में शामिल हैं।

चर्चा इस बात की भी है कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, लेकिन इस बात की संभावना काफी कम है। यदि किसी मंत्री को हटाने की बात आई तो समाज कल्याण राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव का नंबर लग सकता है। उनके हटने की स्थिति में नांगल चौधरी के भाजपा विधायक डा. अभय सिंह यादव को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago